Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


बालको प्लांट में भीषण हादसा: 20 साल पुराना इलेक्ट्रोस्टैटिक प्रेसिपिटेटर संयंत्र अचानक गिरा, मची अफरातफरी

  कोरबा। बालको प्लांट में 20 साल पुराना इलेक्ट्रोस्टैटिक प्रेसिपिटेटर (ESP) संयंत्र अचानक गिर गया. गनीमत रही कि इस दौरान आस-पास कोई मौजूद न...

Also Read

 कोरबा। बालको प्लांट में 20 साल पुराना इलेक्ट्रोस्टैटिक प्रेसिपिटेटर (ESP) संयंत्र अचानक गिर गया. गनीमत रही कि इस दौरान आस-पास कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा जनहानि हो सकती थी.


सेपको कंपनी ने 2004-05 में बालको एल्यूमिनियम प्लांट में इलेक्ट्रोस्टैटिक प्रेसिपिटेटर (ESP) संयंत्र का निर्माण किया था. इस घटना के बाद हड़कप मच गया है. हादसे के बाद एक बार फिर सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाए जा रहे हैं. स्थानीय कर्मचारियों का आरोप है कि उद्योगपतियों के दबाव में श्रम विभाग केवल खानापूर्ति कर रहा है, और सुरक्षा नियमों की अनदेखी हो रही है.

2009 में बालको प्लांट में एक बड़ा हादसा हुआ था जब निर्माणाधीन चिमनी गिर गई थी, जिसमें कम से कम 45 लोगों की मौत हुई थी. इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराई गई कंपनियों में से एक सेपको के खिलाफ मामला अभी भी अदालत में चल रहा है. फिलहाल ताजा मामले में संयंत्र प्रबंधन की की ओर से किसी तरह का कोई भी बयान सामने नहीं आया है.