Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


एक्शन मोड में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव: आदेश की अवहेलना पर अधिकारियों को लगाई फटकार, DEO-BEO कार्यालयों में वर्षों से जमे बाबुओं को तुरंत हटाने के दिए सख्त निर्देश

   रायपुर । छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव आज सख्त तेवर में नजर आए। मंत्रालय से आदेश जारी होने के बाद भी उसका पालन न होने पर मंत्री...

Also Read

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव आज सख्त तेवर में नजर आए। मंत्रालय से आदेश जारी होने के बाद भी उसका पालन न होने पर मंत्री गजेंद्र यादव ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने साफ कहा कि खानापूर्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आदेश का पालन हर हाल में होना चाहिए।



जानकारी के अनुसार, गुजरात दौरे से लौटने के बाद मंत्री गजेंद्र यादव ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभाग के सभी विंग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए मंत्री ने कहा कि वर्षों से एक ही जगह पर जमे हुए DEO और BEO कार्यालय के बाबू सहित विभागीय अधिकारियों का प्रभार बदला जाए और उन्हें हटाया जाए। इसी दौरान मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को नोटिस जारी कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।


मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि खानापूर्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आदेशों का पालन हर हाल में हो। लापरवाही करने वाले अधिकारियों को तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

इससे पहले मंत्री गजेंद्र यादव ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए थे, जिसके लिए मंत्रालय से आदेश भी जारी किया गया था। गुजरात से लौटने के बाद गुरुवार को शिक्षा मंत्री ने विभागीय समीक्षा बैठक ली, जिसमें शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी मौजूद रहे।