सांसद खेल महोत्सव का सुबह 8:00 बजे होगा रंगारंग शुभारंभ, हजारों की संख्या में खिलाड़ी जुटेंगे, मशाल रैली निकलेगी, पूरे लोकसभा क्षेत्र में ...
सांसद खेल महोत्सव का सुबह 8:00 बजे होगा रंगारंग शुभारंभ, हजारों की संख्या में खिलाड़ी जुटेंगे, मशाल रैली निकलेगी, पूरे लोकसभा क्षेत्र में भ्रमण करेगी
भिलाई,दुर्ग .
असल बात news.
औद्योगिक नगरी,खेल नगरी भिलाई में सांसद खेल महोत्सव का कल 21 सितंबर को सुबह लगभग 8:00 बजे भव्य समारोह में शुभारंभ होने जा रहा है.इस समारोह में क्षेत्र के हजारों की संख्या में खिलाड़ी जुटने वाले हैं.सांसद विजय बघेल के द्वारा मशाल प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया जाएगा. पूरे लोकसभा क्षेत्र में इस कार्यक्रम से युवाओं,महिलाओं और खिलाड़ियों को जोड़ने के लिए व्यापक तैयारियां की गई है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की युवाओं को प्रोत्साहित करने उनकी समझ में भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित मशाल रैली निकलने के दौरान मार्ग में सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं.मशाल रैली सुबह भिलाई से निकलकर उतई,पाटन,कुम्हारी, अहिवारा,बेरला,बेमेतरा, साजा होते हुए वापस उद्घाटन स्थल भिलाई पहुंचकर समापन समारोह में तब्दील हो जाएगी.
खेल,जीवन को संवारने का अवसर प्रदान करता है.खेल से शारीरिक ही नहीं मानसिक और बौद्धिक विकास भी होता है.देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ऐसी प्रतियोगिता का आयोजन शुरू कर देश के विकास के साथ आम लोगों को जोड़ने का प्रयास कियाहै.इन्हीं भावनाओं के साथ आयोजित हो रहे सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ 21 सितंबर को सुबह 8:00 बजे राजेश पटेल स्टेडियम सेक्टर-2 में भव्य समारोह के साथ होगा. महोत्सव के अंतर्गत दुर्ग जिले में कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, योगासन एथलेटिक्स वॉलीबॉल इत्यादि खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी. इसके साथ इसमें महिलाओं के लिए सुरीली कुर्सी फुगड़ी तथा पुरुष एकल के लिए गेड़ी और समूह में खो -खो तथा कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. यह प्रतियोगिताएं 9 से 15 वर्ष, 15 से 30 वर्ष और 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में आयोजित की जाएंगी. पंजीयन केबाद खेल प्रतियोगिता का आयोजन तीन चरणों में होगा.इसकी प्रतियोगिताएं ग्राम पंचायत व नगरीय प्रशासन के वार्डों में 6 से 10 अक्टूबर तक चलेगी. इसके बाद 11 से 17 अक्टूबर तक क्लस्टर व नगरीय क्षेत्र में प्रतियोगिता होंगी.10 से 15 नवंबर तक विधानसभा क्षेत्र स्तर पर और 23 से 25 दिसंबर तक लोकसभा क्षेत्र स्टार की प्रतियोगिताएं होंगी. कोई भी खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन करा कर प्रतियोगिता में प्रारंभिक स्तर से हिस्सा ले सकता है.
प्रतियोगिता के संचालन के लिए सांसद विजय बघेल ने एक दिन पहले क्षेत्र में खेल संघ के पदाधिकारी की महत्वपूर्ण बैठक ली.इसमें उद्घाटन समारोह के बारे में व्यापक चर्चा की गई. बैठक में बताया गया कि उद्घाटन समारोह के साथ खेलों का शुभारंभ हो जाएगाऔर इस दिन मशाल रैली निकाली जाएगी. यह रैली सेक्टर 2 राजेश पटेल स्टेडियम से शुरू होकर सेक्टर 6 तक पहुंचेगी. सुबह 9:30 उतई पहुंच कर वहां से 10:05 बजे पाटन, से 11:10 बजे कुम्हारी,11:30 मुरमुंदा से,11:50 बजे अहिवारा, से 12:30बजे बेरला और 1:25 बजे पर बेमेतरा पहुंचने की संभावना है.इसके बाद 2:40पर मशाल रैली नवागढ़ पहुंचेगी. वहां से 3:40 बजे थान खम्हरिया, 4:20 बजे सजा फिर 5:05 पर धमधा और 5:55 पर दुर्ग पहुंचेगी. वहां से 6:15 पर नेहरू नगर से वापस 6:40 पर अपने उद्घाटन स्थल सेक्टर 2 स्टेडियम पहुंचेगी. मशाल रैली का जगह-जगह आम नागरिकों के द्वारा जोशीला स्वागत किया जाएगा.इसकी व्यापक तैयारियां की गई है.
यह उम्मीद की जा रही है कि इसमें एक लाख से अधिक खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन करेंगे. भिलाई खेल नगरी भी है और यहां इस प्रतियोगिता में कई सारे नए रिकॉर्ड बन सकता है.


"
"
" alt="" />
" alt="" />


