भिलाई,दुर्ग . असल बात news. यहां सांसद विजय बघेल से प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ रायपुर की पदाधिकारी-कार्यकर्ता महिलाओं ने आज मुलाकात की ...
भिलाई,दुर्ग .
असल बात news.
यहां सांसद विजय बघेल से प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ रायपुर की पदाधिकारी-कार्यकर्ता महिलाओं ने आज मुलाकात की और उन्हें राखी बांधकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा अपने विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौपा.
उल्लेखनीय है कि संघ के द्वारा अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जा रहा है.सांसद विजय बघेल लोकसभा सत्र के चलते एक दिन पहले ही दिल्ली से यहां लौटे हैं.संघ की सदस्याओ ने उनके निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की.
सदस्यों ने सबसे पहले उन्हें राखी बांधी और उन्हें शुभकामनाएं दी इसके बाद उन्हें अपनी तीन सूत्रीय मैंगो का ज्ञापन देकर बताया कि उनका आंदोलन चल रहा है. 29 जुलाई को राज्य स्तरीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया और 7 अगस्त से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू किया गया है.भाजपा ने चुनाव के समय अपने घोषणा पत्र में मितानिनो के संबंध में विभिन्न वादा किया था अब उसे पूरा करने की मांग की जा रही है.
संघ के द्वारा मुख्य रूप से एनजीओ के साथ ठेकेदारी प्रथा से मुक्त करने, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में संविलियन और क्षतिपूर्ति भत्ता में 50% तक की वृद्धि की मुख्य रूप से मांग की जा रही है
मुलाकात करने वालों में ब्लॉक समन्यक नारायण सिंह चंद्राकर, मितानिन प्रशिक्षक तरुण बाला चंद्राकर,प्रीति सोनवानी,फूलबाई साहू, सुमन वर्मा,शशिकला साहू और मितानिन गुलायची वर्मा, रमशिला साहू तथा हेमपुष्पा साहू शामिल थे.



"
"
" alt="" />
" alt="" />


