Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


ग्रामीण इलाके के हेलीपैड पर पिता के साथ आई नन्ही बच्ची को मुख्यमंत्री श्री साय ने अचानक गोद में उठा लिया और दुलारा तो, वहां नजर आया स्नेह,आत्मीयता का अद्भुत भावुक क्षण

  0 इस स्नेह, आत्मीयता ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया  0 सरलता, करुणा और जनसामान्य से जुड़ाव की मिसाल बने मुख्यमंत्री श्री साय : किसान पिता...

Also Read

 


0 इस स्नेह, आत्मीयता ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया 

0 सरलता, करुणा और जनसामान्य से जुड़ाव की मिसाल बने मुख्यमंत्री श्री साय : किसान पिता बोले, जीवन भर रहेगा याद 

रायपुर  .

असल बात news. 

7 अगस्त 2025.

यह स्वाभाविक बात है कि जब कोई भी मुख्यमंत्री, अथवा किसी भी बड़े नेता का हेलीकॉप्टर, किसी गांव में उतरता है तो लोगों की भीड़ उसे देखने दौड़ी चली जाती है.और उस जगह तो भीड़ का रैला उमड़ पड़ता है जहां कि हेलीकॉप्टर या हवाई जहाज पहली बार पहुंचा हो. जब तक वह हेलीकॉप्टर वहां रहता है लोगों की भीड़ कौतुहलपूर्वक सब कुछ देखते हुए वहीं एकत्रित रहती है. ऐसी जगह मुख्यमंत्री उस भीड़ में,अपने पिता के साथ आई नन्हीँ बच्ची को अपने गोद में उठा ले,उसे सरलता से, स्नेह से दुलारे,उससे बातें करें, उसका हाल-चाल पूछे तो,उस मंत्रमुग्ध कर देने वाले वातावरण में जो स्नेह,आत्मीयता का भाव उमड़ पड़ता है,उसकी कल्पना की जा सकती है. ऐसा ही स्नेहपूर्ण नजारा आज यहां जांजगीर चांपा जिले के भडेसर गांव में नजर आया जहां आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे थे. वहां जब मुख्यमंत्री श्री साय  की दृष्टि  मासूम बच्ची सृष्टि पर पड़ी, तो उन्होंने आत्मीय मुस्कान के साथ उसे निहारा और उसे स्नेह से अपनी गोद में उठा लिया।यह नन्ही बच्ची सृष्टि है,जोकि वहां अपने पिता के साथ मुख्यमंत्री को देखने मिलने आई थी. इस दौरान वहां पूरा वातावरण एक स्नेहिल भाव  से डूबा हुआ नजर आया.

श्री विष्णु देव साय का नेतृत्व केवल जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास की दिशा में सशक्त पहल तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी सहजता, आत्मीयता और मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण व्यवहार ने उन्हें जन-जन के हृदय में विशेष स्थान दिलाया है। आज जांजगीर चांपा जिले में आगमन के दौरान हेलीपेड पर ऐसा ही एक क्षण सामने आया, जब मुख्यमंत्री ने नन्ही बच्ची सृष्टि को गोद में उठाकर स्नेह से दुलारा।

किसान श्री योगेंद्र पांडेय अपनी तीन वर्षीय पुत्री सुश्री सृष्टि पांडेय को लेकर ग्राम भणेसर से विशेष रूप से मुख्यमंत्री श्री साय से मिलने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री से मिलकर नन्ही सृष्टि की आँखों में जो चमक दिख रही थी, उससे पूरा वातावरण  आत्मीयता से भर उठा। 

सृष्टि के पिता श्री योगेंद्र पांडेय ने भावुक होकर बताया कि मुख्यमंत्री जी के आने की खबर सुनकर मैंने तय किया कि अपनी बेटी को उनसे मिलवाऊँगा। जब मुख्यमंत्री जी ने उसे गोद में उठाया, तो हमारी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मेरी बेटी और हम दोनों के लिए यह पल हमारे जीवन की सबसे अनमोल स्मृति बन गई है जो जीवन भर याद रहेगी।

सुश्री सृष्टि, जो वर्तमान में नर्सरी कक्षा की छात्रा हैं, अपने पिता के साथ मुख्यमंत्री श्री साय को देखने के लिए अत्यंत उत्साह के साथ पहुंची थीं। उनका परिवार एक साधारण किसान परिवार है, जिसमें माता-पिता, दादा-दादी और सृष्टि स्वयं शामिल हैं।