जब सांसद निवास परिसर बना फिल्म स्टूडियो, सांसद विजय बघेल पर फिल्माया गया धार्मिक गीत भिलाई दुर्ग . असल बात news. सांसद निवास परिसर सेक्ट...
जब सांसद निवास परिसर बना फिल्म स्टूडियो, सांसद विजय बघेल पर फिल्माया गया धार्मिक गीत
भिलाई दुर्ग .
असल बात news.
सांसद निवास परिसर सेक्टर 5,आज कुछ देर फिल्म स्टूडियो में तब्दील नजर आया. तब यहां कैमरा,लाइट,म्यूजिक सिस्टम सब कुछ था. छत्तीसगढ़ी फिल्म के एक गाने की शूटिंग भी हुई. कई फिल्मों में अपने अभिनय क्षमता की छाप छोड़ने वाले सांसद विजय बघेल यहां फिल्म के कलाकार के रूप में नजर आए. इस दौरान फिल्म कौशल्या का एक गाना उन पर फिल्माया गया है.वहां तब सांसद श्री बघेल से मिलने बड़ी संख्या में आम नागरिक भी पहुंचे थे, सभी ने पूरी शूटिंग अत्यंत कौतुहल के साथ देखी . सांसद विजय ने अधिक री टेक के बिना यह शूटिंग पूरी की. तो फिल्म की टीम के सदस्यों के द्वारा उनका सम्मान भी किया गया.
जांजगीर चांपा जिले में एक छोटा सा गांव कोसला है मान्यता है कि वहां भगवान श्री राम की माताजी, माता कौशल्या देवी जी का जन्म हुआ उस गांव को एक भव्य राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रुपए विकसित करने के लिए संकल्प किया गया है उस पवित्र स्थल के पौराणिक व धार्मिक महत्व को बताते हुए यह फिल्म कौशल्या बनाई जा रही है.
सांसद विजय बघेल ने इसमें एक भजन गाया है. फ़िल्म टीम के द्वारा बताया गया है कि यह सांग इस फ़िल्म के स्टार्टिंग में दिखेगा. फिल्म के इस हिस्से की की शूटिंग आज यहां की गई. सांसद श्री बघेल के प्रशंसकों को अब इस फिल्म का इंतजार रहेगा.







"
"
" alt="" />
" alt="" />


