Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार शिक्षक निलंबित, कलेक्टर ने जारी किया निलंबन आदेश

  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के मरवाही विकासखंड अंतर्गत बंसीलाल शासकीय स्कूल में नाबालिग आदिवासी छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और बेड टच (अनुचित...

Also Read

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के मरवाही विकासखंड अंतर्गत बंसीलाल शासकीय स्कूल में नाबालिग आदिवासी छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और बेड टच (अनुचित शारीरिक स्पर्श) का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। इस मामले में आरोपी शिक्षक विजय राय को कलेक्टर लीना कमलेश मण्डावी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


देखें आदेश

क्या है पूरा मामला?


दरअसल, बीते बंसीलाल शासकीय स्कूल की छात्राओं ने शिक्षक विजय राय पर गंभीर आरोप लगाए। छात्राओं ने बताया कि आरोपी शिक्षक कक्षा में उनके साथ अनुचित व्यवहार करता था, जिसमें निजी अंगों पर स्पर्श करना, हाथ पकड़ना और कमर छूना शामिल था। विरोध करने पर शिक्षक द्वारा डांट-फटकार लगाने की बात भी सामने आई। पीड़ित छात्राओं ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की, जिसके बाद मामला मरवाही थाने तक पहुंचा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 अगस्त को ही आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया था।


मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर लीना कमलेश मण्डावी ने आज (7 अगस्त 2025) शिक्षक विजय राय को निलंबित करने का आदेश जारी किया। पुलिस इस मामले की गहन जांच में जुटी है और पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इसके साथ ही, प्रशासन ने इस घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच टीम भी गठित की है, जो पूरे मामले की तह तक जाएगी।


स्कूल परिसर में सुरक्षा पर सवाल


इस घटना ने स्कूल परिसर में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। अभिभावकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। आगे की जांच और कार्रवाई फिलहाल, पुलिस और प्रशासन इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर देख रहे हैं। जांच टीम स्कूल के अन्य कर्मचारियों और छात्राओं से पूछताछ कर रही है ताकि मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सके।