भिलाई . असल बात news. स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय, हुडको, भिलाई के सूक्ष्मजैविकी विभाग तथा माइक्रोबायोलॉजिस्ट सोसायटी, इंडि...
भिलाई .
असल बात news.
स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय, हुडको, भिलाई के सूक्ष्मजैविकी विभाग तथा माइक्रोबायोलॉजिस्ट सोसायटी, इंडिया के संयुक्त तत्वावधान से आयोजित "बेसिक माइक्रोबियल तकनीकें" पर आधारित एक माह की इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत "फाइटोप्लैंक्टन्स पर तकनीक विषय पर एक विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर डॉ. संजू सिन्हा, सहायक प्राध्यापक, प्राणीशास्त्र विभाग, शासकीय वी. वाय. टी. पी. जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग को मुख्य वक्ता रही । उन्होंने फाइटोप्लैंक्टन्स की जैव विविधता, पारिस्थितिक महत्व, जल गुणवत्ता मूल्यांकन में उपयोगिता एवं वैज्ञानिक शोध में उनकी भूमिका पर विस्तारपूर्वक व्याख्यान प्रस्तुत किया।
डॉ. शमा अफरोज़ बेग, विभागाध्यक्ष, सूक्ष्मजैविकी विभाग एवं कार्यक्रम संयोजिका ने बताया कि यह व्याख्यान इंटर्नशिप कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण भाग था, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को वास्तविक अनुसंधान अवधारणाओं से जोड़ना है।
डॉ. दीपक शर्मा एवं डॉ. मोनिषा शर्मा, निदेशक, श्री शंकराचार्य एजुकेशनल कैंपस, हुडको ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि सूक्ष्मजैविकी विभाग द्वारा आयोजित यह व्याख्यान विद्यार्थियों को समकालीन वैज्ञानिक विषयों से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के ज्ञान और कौशल विकास में सहायक सिद्ध होते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सुश्री योगिता लोखंडे एवं सुश्री सुरभि श्रीवास्तव, सहायक प्राध्यापक, सूक्ष्मजैविकी विभाग का सराहनीय योगदान रहा।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


