Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


थोड़ी देर में शुरू होने जा रहा है नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह, तीन मंत्री पद की शपथ लेंगे, असल बात news Live

छत्तीसगढ़ . असल बात news.                      0 विशेष संवाददाता                               0 अशोक त्रिपाठी  छत्तीसगढ़ राज्य के नए मंत्रि...

Also Read


छत्तीसगढ़ .

असल बात news.  

                  0 विशेष संवाददाता  

                          0 अशोक त्रिपाठी 

छत्तीसगढ़ राज्य के नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में थोड़ी देर में शुरू होने जा रहा है.आप सभी, असल बात news के साथ बने रहिए. हम यहां के तत्क्षण की खबर आज तक पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे. आप सभी शपथ ग्रहण समारोह के बारे में ताजा जानकारी के लिए असल बात news के साथ बने रहिए.

इस समय सुबह के 10:30 बज गए हैं और राज भवन में सभी विशिष्ट अतिथियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है. राज्यपाल महामहिम रमेन  डेका जी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंच गए हैं. राज्यपाल महोदय से नए मंत्रियों के शपथ  ग्रहण  शुरू करने की अनुमति ली गई है.


 सबसे पहले दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा रही है...



 उनके बाद मंत्री पद के शपथ के लिए आरंग के विधायक खुशवंत साहिब को बुलाया गया है. वह मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं..




 इसके बाद अंबिकापुर संभाग के राजेश अग्रवाल को मंत्री पद की शपथ के लिए बुलाया गया है.



 छत्तीसगढ़ राज्य के तीन नए मंत्रियों ने शपथ ले ली है. शपथ लेने के बाद नए मंत्रियों ने महामहिम राज्यपाल मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया.





 शपथ ग्रहण समारोह के बाद महामहिम राज्यपाल श्री डेका जी ने सभी उपस्थितजनों से मुलाकात की. नए मंत्रियों से भी मुलाकात की है.

 मंत्रियों को उनके विभागों का पोर्टफोलियो अलग से वितरित  किया जाएगा.

*राज्यपाल श्री डेका ने दिलाई मंत्रियों को शपथ

*राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न 









राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज राजभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में सर्वश्री गजेन्द्र यादव, राजेश अग्रवाल एवं गुरू खुशवंत साहेब को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रीपरिषद के सदस्यगण, विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित अन्य वरिष्ठ  अधिकारीगण उपस्थित थे।