Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


हर घर तिरंगा अभियान, 13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बनाई कार्ययोजना

  *13 अगस्त को होने वाले तिरंगा यात्रा के तहत हर घर तिरंगा लगाने हेतु कार्यकर्ताओं एवं जनता को किया आह्वान बिल्हा. असल बात news.   पूर्व विध...

Also Read

 




*13 अगस्त को होने वाले तिरंगा यात्रा के तहत हर घर तिरंगा लगाने हेतु कार्यकर्ताओं एवं जनता को किया आह्वान

बिल्हा.

असल बात news.  

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने  हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 13 अगस्त को निकलने वाली तिरंगा यात्रा की तैयारी हेतु कार्यकर्ताओं की बैठक ली।इस बैठक में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत होने वाले तिरंगा यात्रा हेतु रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को ज़मीनी स्तर पर तिरंगा यात्रा हेतु व्यापक जन-जागरूकता फैलाने के लिए मार्गदर्शन दिया।

 इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के 79 वर्षगाठ  के अवसर पर 13 अगस्त को बिल्हा विधानसभा में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। 10 से 14 अगस्त तक पुरे भारत में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाना है जिसके तारतम्य में बोदरी में 13 को तिरंगा यात्रा निकला जायेगा। इसके अंतर्गत मोटर साइकिल के माध्यम से बोदरी क्षेत्र में यात्रा निकाला जायेगा। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से पूरे क्षेत्र अंतर्गत सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाएंगे और घर-घर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का संदेश जनजन तक पहुंचाएंगे। तिरंगा यात्रा में देशभक्ति  के साथ कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा झंडा लेकर देशप्रेम का शंखनाद करेंगे  हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रभक्ति तथा विकसित भारत के अद्वितीय संकल्पों की सिद्धि का प्रतीक है।

 उन्होंने कहा कि इस अभियान को सभी कार्यकर्ता एवं जनता मिलकर मनाएंगे।  तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, यह हमारी पहचान है। सभी कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि—

हर गांव, हर गली, हर घर तक तिरंगा फहराएंगे।इस अवसर पर क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी,  अध्यक्ष श्री लव श्रीवास, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री पेंगन वर्मा, बोदरी नगर पालिका परिषद् की उपाध्यक्ष श्रीमती शिमला सुनील वर्मा, श्री संतोष वर्मा, श्री हेमेंद्र दीक्षित, श्री नरेश कौशिक  सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।