Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


भाजपा की प्रदेशस्तरीय संगठनात्मक कार्यशाला,एक हजार दिनों की कार्ययोजना बनी,भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा एक्टिव और इफेक्टिव रहते हैं - शिव प्रकाश

रायपुर। असल बात news.  भारतीय जनता पार्टी की आज यहां एक दिवसीय संगठनात्मक कार्यशाला हुई है. कार्यशाला में पार्टी के लक्ष्यों, भविष्य की सशक्...

Also Read





रायपुर।

असल बात news. 

भारतीय जनता पार्टी की आज यहां एक दिवसीय संगठनात्मक कार्यशाला हुई है. कार्यशाला में पार्टी के लक्ष्यों, भविष्य की सशक्त कार्ययोजना, कार्यकर्ताओं को एक्टिव रखने के बारे में कई सारी बातें हुई. कार्यकर्ताओं के कठोर परिश्रम और जन सेवा की भावनाओं को भी याद किया गया तथा कहा गया कि कार्यकर्ताओ के मेहनत की बदौलत ही प्रदेश में हमारी सरकार बनी है. राष्ट्रीय नेताओं ने छत्तीसगढ़ को संगठनात्मक कार्यों के लिए अग्रणीय बताते हुए कार्यकर्ताओं को  सरकार और पार्टी की दैनिक गतिविधियों को जनता तक नियमित रूप से पहुँचाने सरकार और विपक्ष के द्वारा फैलाई जा रही झूठी बातों का तथ्यात्मक खंडन करने का आह्वान किया।

 कार्यशाला में भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। 

इस मौके पर राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा एक्टिव और इफेक्टिव रहते हैं जिसकी वजह से हम संगठनात्मक आधार को हमेशा मजबूती देते हैं। भाजपा की यह विशेषता है कि विषम परिस्थितियों में कार्यकर्ता अपने कार्यों को अंतिम रूप देकर संगठन की मजबूती के लिए जुटा रहता है। हमें अपने लक्ष्यों को तय करके आगामी तीन वर्षों के लिए एक सशक्त कार्ययोजना बनाने की जरूरत है। जिस दिशा में हमारा कार्यकर्ता जुट चुका है। हमारे कार्यकर्ता हमेशा एक धुरी होती है जो समाज के हर वर्ग को जोड़ा रहता है। 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा संगठन के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों पर अब पार्टी को और मजबूत करने की जिम्मेदारी है। हम सबको आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जुटना होगा। हजार दिन की कार्ययोजना हम सबने बना ही है जिस पर चलकर विधानसभा में हमें फिर से सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सपनों के मुताबिक हमने भी छत्तीसगढ़ के विकास के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर लिया है जो छत्तीसगढ़ के विकास के लिए रोड मैप हमने तैयार कर लिया है जिस दिशा में लगातार जुटे हुए हैं। निवेश को लेकर हमारी विदेश यात्रा सफल रही है जिसका प्रतिफल आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में दिखेगा। 

*संगठनात्मक लक्ष्यों के लिए श्रेष्ठ राज्य है छत्तीसगढ़ - अरूण सिंह

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और दुनिया के सबसे बड़े नेता हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। संगठनात्मक कार्यक्रमों और लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने में छत्तीसगढ़ अग्रणी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान में रिकॉर्ड सदस्य बनाने के लिए बधाई देते हुए प्रदेशभर से पहुँचे नए पार्टी पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि भाजपा सालभर काम करने वाली पार्टी है। 

*विपक्ष झूठ फैलाने वाली अधिकृत एंजेसी बन चुकी है - नितिन नबीन

भाजपा प्रदेश प्रभारी व बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन ने कार्यशाला में मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी सेल की भूमिका और विमर्श निर्माण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमको जो जिम्मेदारी मिला है, उसे नई टीम के साथ पूरी ताकत से करना है और इन मंचों से पार्टी की विचारधारा एवं सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करना है। हमारा यह दायित्व है कि सरकार और पार्टी की दैनिक गतिविधियों को जनता तक हम नियमित रूप से पहुँचाकर सरकार और पार्टी के बारे में जनता में सकारात्मक धारणा को बढ़ाते हुए विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही झूठी बातों का तथ्यात्मक खंडन करें। श्री नबीन ने कहा कि सोशल मीडिया जनता से, विशेषकर युवाओं के साथ जुड़ने का सबसे तेज़ और प्रभावी माध्यम है। यह पार्टी की नीतियों, योजनाओं और उपलब्धियों को उजागर करने और विपक्ष के झूठ का तत्काल प्रत्युत्तर देने हेतु एक प्रभावी मंच के रूप में कार्य करता है। 

*वर्षभर भाजपा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सक्रिय रहती है -देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि संगठनात्मक व्यवस्था को व्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित करना चाहिए। वर्षभर भाजपा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता तक पहुँचती है। इस दृष्टि से यह एक महत्वपूर्ण कार्यशाला है। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना हम सबकी महती जिम्मेदारी है। श्री देव ने नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि प्रदेशभर में भाजपा की ऊर्जावान टीम है और सभी अपनी भूमिका को निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता आपस में मिलकर संगठन को और मजबूत करेंगे। इस दिशा में हम सब जुटेंगे।

*भाजपा कार्यकर्ता कठोर परिश्रम और मेहनत के लिए जाने जाते है - अजय जम्वाल

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता समाज में व्याप्त कुरीतियों का निराकरण कर लोगों में राष्ट्र प्रथम की भावना को जगाना है। उन्होंने कहा कि पंच परिवर्तन भारतीय समाज को अगले कुछ वर्षों में दिशा देने वाले हैं। सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता एवं नागरिक कर्तव्य इन पंच परिवर्तन को जीवन में उतार कर कार्य करना है। भाजपा कार्यकर्ता कठोर परिश्रम और मेहनत के लिए जाने जाते है और यही कार्यकर्ता जन सेवा का कार्य करने में कभी पीछे नहीं हटते इसीलिए भाजपा कार्यकर्ता को एक श्रेष्ठ कार्यकर्ता माना गया है। उन्होंने संघ के शताब्दी वर्ष के गौरवशाली इतिहास पर विस्तार से चर्चा की। 

*कार्यकर्ताओं के बदौलत ही संगठन और  मजबूत होता है - पवन साय

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कार्यशाला में आये लोगों को अवाश्यक मार्गदर्शन दिया एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि हम संगठन के एक कार्यकर्ता है जो संगठन के विस्तार के लिए लगातार कार्य करते हैं। पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी समय-समय पर दी जाती है उन जिम्मेदारियां को समय पर पूरा करना होता है। भाजपा देश की सेवा करने वाली पार्टी है जो जनता के बीच में जाकर उनके सुख और दुख दोनों में शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता की बदौलत ही प्रदेश में हमारी सरकार बनी है और कार्यकर्ता पुनः भाजपा की सरकार बनाएंगे।

कार्यक्रम का संचालन अलग-अलग सत्रों में प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी एवं डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने किया एवं आभार महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी ने माना। इस दौरान कार्यशाला में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विजय शर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, निगम मंडल आयोग के अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।