*- जिले के 80230 किसानों के बैंक खाते में 16.75 करोड़ रूपए की राशि हस्तांतरित दुर्ग . असल बात news. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अं...
*- जिले के 80230 किसानों के बैंक खाते में 16.75 करोड़ रूपए की राशि हस्तांतरित
दुर्ग .
असल बात news.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 02 अगस्त 2025 को वाराणसी उत्तर प्रदेश से किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त की राशि प्रधानमंत्री जी द्वारा जारी की गई। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पूरे देश में किया गया। जिले में कार्यक्रम का आयोजन जिला, विकासखण्ड, सहकारी समिति एवं ग्राम पंचायत पर आयोजन किया गया।
जिले में मुख्य कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्र अंजोरा एवं पाहंदा (अ) में किया गया। उक्त कार्यक्रम में ‘‘पी.एम. किसान दिवस‘‘ के रूप में प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन का प्रसारण वेब कास्ट के माध्यम से किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र अंजोरा में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती सरस्वती बंजारे, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती संगीता साहू, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, सरपंच ग्राम पंचायत अंजोरा (ख) श्री संतोष सारथी, निदेशक विस्तार सेवाएं दाऊ वासूदेव कामधेनू विश्वविद्यालय डॉ. संजय साक्य, उप संचालक कृषि श्री संदीप कुमार भोई, प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ. विकास खुंणे, सहायक संचालक कृषि श्रीमती सुचित्रा दरबारी, वैज्ञानिकगण, कृषि विभाग के अधिकारीगण एवं कृषकगण उपस्थित हुए। इसी अनुक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा (अ) में मुख्य अतिथि सभापति कृषि स्थायी समिति जिला पंचायत श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री विजय जैन, सहायक संचालक कृषि श्रीमती पुष्पा राजेन्द्रन, वैज्ञानिकगण, कृषि विभाग के अधिकारीगण एवं कृषकगण उपस्थित हुए।
उक्त कार्यक्रम में समस्त जनों ने प्रधानमंत्री जी के किसानों के नाम संदेश को ध्यानपूर्वक सुना एवं इस कार्यक्रम के तहत डी.बी.टी. के माध्यम से 2000 रूपए की 20वीं किश्त जारी करने की प्रक्रिया को देखा। इसके तहत जिले के 80230 कृषकों को 20वीं किश्त की राशि 16.75 करोड़ रूपए जारी की गई। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा किसानों से सीधा संवाद कर खेती किसानी से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सिंह द्वारा धान के साथ अन्य फसलों को भी लगाने तथा खाद्यान्न के साथ दलहन-तिलहन इत्यादि क्षेत्र में भी देश को आत्मनिर्भर बनाने की अपील की गई। साथ ही किसानों को जैविक खेती, बीजोपचार, पोषक तत्व प्रबंधन तथा डी.ए.पी. के वैकल्पिक उर्वरक नैनो डी.ए.पी. इत्यादि के लिए मार्गदर्शन किया गया है। कई किसानों ने इस योजना से मिल रही आर्थिक सहायता को खेती में उपयोगी बताते हुए अभार व्यक्त किया। इस योजना से उन्हें बीज, खाद एवं अन्य कृषि कार्यों के लिए समय पर सहायता मिलती है जिससे उनकी उत्पादकता एवं आत्मनिर्भरता में वृद्धि हुई है।
ग्राम स्तर पर नियुक्त ग्राम नोडल अधिकारी द्वारा उक्त आयोजन में कृषकों की सक्रिय सहभागिता हेतु प्रत्येक क्षेत्रीय सेवा सहकारी समिति एवं ग्राम पंचायत पर फामर्स मीट का आयोजन किया जाकर कृषकों को आधार सीडेड बैंक खाते के माध्यम से पी.एम. किसान योजना अंतर्गत लाभ के बारे में प्रशिक्षण तथा पी.एम. किसान पोर्टल पर उपलब्ध केवायसी मॉडूल के माध्यम से बैंक खाता सत्यापन के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा में 104 कृषक, कृषि विज्ञान केन्द्र अंजोरा में 101 कृषक, विकासखण्ड स्तर पर 267 कृषक तथा ग्राम स्तर पर 4898 कृषक उपस्थित हुए।
*- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहिवारा और कुम्हारी में होंगे उच्च प्राथमिकता के कार्य
जिले के अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहिवारा और कुम्हारी में उच्च प्राथमिकता के कार्याें के लिए 17.62 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। जिला खनिज संस्थान न्यास प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास नियम-2015 के नियम 12 के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए उक्त स्वीकृति दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहिवारा में एप्रोच रोड निर्माण, पेवर ब्लाक एवं कांक्रीट कार्य और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं के उन्नयन हेतु 10 लाख 59 हजार रुपये स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुम्हारी में एप्रोच रोड निर्माण, पेवर ब्लाक एवं कांक्रीट कार्य और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं के उन्नयन हेतु 07 लाख 03 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। कार्य एजेंसी सी.जी.एम.एस.सी. लिमिटेड, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग दुर्ग निर्माण कार्य का दायित्व सौंपा गया है। कार्य एजेंसी को निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गए है। एप्रोच रोड बनने से लोगों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने में सुविधाए होगी। वही स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं के उन्नयन से बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिलेगी।
*सेवानिवृत्ति पर बिदाई
जिला कार्यालय दुर्ग के दो वरिष्ठ लिपिक श्री आलोक नारंग सहायक ग्रेड 3 एवं श्री अशोक शर्मा सहायक अधीक्षक अपनी अधिवार्षिकीय आयु पूर्ण कर 31 जुलाई 2025 को सेवानिवृत हुए। उनकी सेवानिवृत्ति पर जिला कार्यालय दुर्ग के सभागृह में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्टर, दुर्ग अपर कलेक्टर, श्री सिंग, संयुक्त कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी, दुर्ग श्री मोरी तथा समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सेवानिवृत हो रहे कर्मचारियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया। कलेक्टर द्वारा उक्त कर्मचारी के संबंध में अपने उद्बोधन में बतलाया कि जितनी इन कर्मचारियों के द्वारा अपनी सेवाएं दी गई है उतनी तो कई कर्मचारियों को और मेरी आयु पूर्ण नहीं हुई है। इनके द्वारा जो परिवार का समय था, उसे भी अपने शासकीय कार्य में लगाकर जो मेहनत और कर्तव्य निष्ठा का परिचय दिया है, वह सराहनीय है। कलेक्टर द्वारा सेवानिवृत कर्मचारियों के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की गई। सेवानिवृत होने वाले कर्मचारीगणों को शॉल और श्रीफल भेंट कर मोमेंटो तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया। श्री आलोक नारंग द्वारा अपने वक्तव्य में बतलाया कि कर्म ही पूजा है। अपना कार्य बहुत ईमानदारी और निष्ठा से करना चाहिए। सभी नव सीखिए कर्मचारियों को पूर्ण निष्ठा से और जिज्ञासा से कार्य सीखने का मार्गदर्शन प्रदान किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन श्री ऐश्वर्या देवांगन वित्त लिपिक एवं आभार श्री तेजेंद्र साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समस्त कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित थे।




"
"
" alt="" />
" alt="" />


