Raipur. Asal Baat news. TheVirology Laboratory of AIIMS Raipur, officially known as theState Viral Research and Diagnostic Laboratory (VRDL...
Raipur.
Asal Baat news.
TheVirology Laboratory of AIIMS Raipur, officially known as theState Viral Research and Diagnostic Laboratory (VRDL) under theDepartment of Microbiology, achieved a significant milestone by receiving itsfirst NABL accreditationon1st August 2025.
The National Accreditation Board for Testing and Calibration Laboratories (NABL)has accredited the VRDL for the diagnosis of 12 major human viral infections, including:Viral Meningitis/Encephalitis, Viral Pneumonia due to COVID-19 (SARS-CoV-2), Swine Flu (H1N1), Influenza B, RSV, 14 High-Risk Human Papillomavirus (HR-HPV), which causes cervical cancer, Epstein-Barr Virus (EBV), Herpes Simplex Virus (HSV), Cytomegalovirus (CMV), Hepatitis B and C viral load, Dengue
Established in 2018, the laboratory has been providing vital diagnostic services not only to patients at AIIMS Raipur but also to samples received from across Chhattisgarh. It plays a key role in testing for COVID-19, Hepatitis A/B/C/E, and Dengue, and is actively involved in outbreak investigations of viral diseases such as Chickenpox, Conjunctivitis, and Mumps.
The lab also serves as the State Nodal Centre for COVID-19 testing, quality control, and whole genome sequencing of SARS-CoV-2.
Lt Gen Ashok Jindal (Retd), Executive Director and CEO of AIIMS Raipur, congratulated the team for this achievement, describing NABL accreditation as an important step toward national recognition for offering state-of-the-art diagnostic services to the people of Chhattisgarh.
Prof. (Dr.) Anudita Bhargava praised the NABL recognition as the fruit of teamwork and dedication by the entire lab staff. Prof. (Dr.) Sanjay Singh Negi emphasized that the accreditation under ISO 15189:2022reflects a high standard of quality assurance in diagnostic testing.
एम्स रायपुर की वीआरडीएल प्रयोगशाला को पहली बार एनएबीएल मान्यता प्राप्त
एम्स रायपुर की वायरोलॉजी प्रयोगशाला, जिसे आधिकारिक रूप से माइक्रोबायोलॉजी विभाग के अंतर्गतराज्य वायरल अनुसंधान एवं निदान प्रयोगशाला (VRDL)के नाम से जाना जाता है, ने 1 अगस्त 2025 को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस दिन प्रयोगशाला को पहली बारराष्ट्रीय परीक्षण एवं अंशांकन प्रयोगशालाओं की प्रत्यायन बोर्ड (NABL)से मान्यता प्राप्त हुई।
एनएबीएल ने एम्स रायपुर की इस प्रयोगशाला को 12 प्रमुख मानव विषाणु संक्रमणों की पहचान हेतु मान्यता दी है, जिनमें शामिल हैं: वायरल मैनिंजाइटिस / एन्सेफलाइटिस, कोविड-19 (SARS-CoV-2) से होने वाला वायरल निमोनिया, स्वाइन फ्लू (H1N1), इन्फ्लुएंजा बी, आरएसवी, 14 उच्च जोखिम वाले ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HR-HPV) जो गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर का कारण बनते हैं, एपस्टीन-बार वायरस (EBV), हर्पीज सिम्प्लेक्स वायरस (HSV), साइटोमेगालोवायरस (CMV), हेपेटाइटिस बी और सी वायरल लोड, और डेंगू।
वर्ष 2018 में स्थापित यह प्रयोगशाला न केवल एम्स रायपुर में आने वाले मरीजों को निदान सेवाएं प्रदान कर रही है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ से आने वाले नमूनों की जांच भी करती है। यह लैब कोविड-19, हेपेटाइटिस A/B/C/E और डेंगू की जाँच में प्रमुख भूमिका निभा रही है और चिकनपॉक्स, कंजंक्टिवाइटिस एवं मम्प्स जैसे वायरल रोगों के प्रकोप की जांच में भी सक्रिय भागीदारी निभाती है।
यह प्रयोगशाला राज्य कीकोविड-19 जांच, गुणवत्ता नियंत्रणऔरSARS-CoV-2 के संपूर्ण जीनोम अनुक्रमणहेतुराज्य नोडल केंद्रके रूप में भी कार्य करती है।
एम्स रायपुर के कार्यकारी निदेशक एवं सीईओलेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल (सेवानिवृत्त)ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई दी और इसे छत्तीसगढ़ की जनता को अत्याधुनिक निदान सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
प्रो. (डॉ.)अनुदिता भार्गवने इस एनएबीएल मान्यता को टीमवर्क और समर्पण का परिणाम बताया, वहीं प्रो. (डॉ.)संजय सिंह नेगीने कहा किISO 15189:2022के तहत प्राप्त यह मान्यता प्रयोगशाला की उच्च गुणवत्ता और सटीक परीक्षण सेवाओं को दर्शाती है।
इस उपलब्धि को संभव बनाया संपूर्ण टीम के अथक परिश्रम द्वारा, जिनमें शामिल हैं:डॉ. माधवी मडके (सहायक प्रोफेसर), सीनियर रेजिडेंट्स: डॉ. सजीथा, डॉ. अतिश, डॉ. सुष्री, डॉ. गर्गी, रिसर्च साइंटिस्ट-सी: श्री कुलदीप शर्मा, डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह, साइंटिस्ट-बी: डॉ. रुचि खरे, रिसर्च असिस्टेंट: श्री जियन चंद्रवंशी, लैब टेक्नीशियन: श्री मोहम्मद रफीकुल्लाह खान, श्री हनुमान प्रसाद, डाटा एंट्री ऑपरेटर: श्री कुशन परगनिहा, एमटीएस: श्री अमित मिश्रातथा अन्य समर्पित अनुसंधान कर्मी।
यह उपलब्धि न केवल संस्थान के लिए गौरव का विषय है, बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


