Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


एनटीपीसी सीपत स्टेशन में दुर्घटना, एक की मौत,चार अन्य घायल, दुर्घटना में दिवंगत श्रमिक के आश्रित को मिलेगा मुआवजा देने की घोषणा

    छत्तीसगढ़ . असल बात news.   नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन के बिलासपुर सीपत में स्थित यूनिट में आज दुर्घटना हो जाने से एक श्रमिक के मारे जान...

Also Read

 


 छत्तीसगढ़ .

असल बात news.  

नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन के बिलासपुर सीपत में स्थित यूनिट में आज दुर्घटना हो जाने से एक श्रमिक के मारे जाने और चार श्रमिकों  के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है. सभी श्रमिक संविदा कर्मचारी बताया जा रहे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार वहां प्री एयर हीटर के मेंटनेन्स का काम चल रहा था तभी यह प्लेटफार्म टूटकर नीचे गिर गया. दुर्घटना के बाद वहां बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए हैं. एक श्रमिक की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने की खबर है. गंभीर रूप से घायल कुछ मरीजों को वहां सिम्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया है. कंपनी प्रबंधन ने घायलों के इलाज का संपूर्ण व्यय वहन करने का वादा किया है.

  कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी के द्वारा बताया गया है कि सीपत स्टेशन के यूनिट 5 के ओवरहाउलिंग के दौरान मेसर्स गोरखपुर कन्स्ट्रकशन प्राइवेट लिमिटेड के अंतर्गत कार्यरत संविदा श्रमिकों के द्वारा प्लेटफॉर्म पर कार्य करने के दौरान प्लेटफॉर्म के गिरने से 5 संविदा श्रमिक घायल हो गए| जिनमें से 3 घायलों को सीपत स्टेशन के अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उन्हें  इलाज के उपरांत अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया| घायल श्री प्रताप सिंह का इलाज अपोलो अस्पताल में चल रहा है| इस ईलाज में होने वाले संपूर्ण व्यय का वहन  सीपत स्टेशन द्वारा किया जाएगा, जबकि घायल श्री श्याम कुमार को सिम्स अस्पताल भेजा गया, जहां उसे सिम्स प्राधिकारी द्वारा मृत घोषित किया गया।

जिला प्रशासन व जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि दिवंगत के आश्रितों को सीपत तथा ठेकेदार के द्वारा 5-5 लाख रुपये मुवाजा के तौर पर दिये जायेंगे तथा ईएसआई के तहत मिलने वाली सारी सुविधाए प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त संविदा पर अकुशल या अर्धकुशल श्रेणी में उनकी पत्नी को रोजगार दिया जाएगा| मृतक के अंतिम संस्कार हेतु उनके परिजनों को ठेकेदार द्वारा तत्काल रुपये 50,000/- नकद दिया गया।

सीपत प्रबंधन दिवंगत आत्मा के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है तथा उनके आश्रितों को हर संभव मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।