Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे Tara Sutaria और Veer Pahariya, स्टाइलिश अंदाज में हुए स्पॉट

  mumbai : एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और एक्टर वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) को लेकर पिछले कुछ समय काफी चर्चा हो रही है. बॉलीवुड क...

Also Read

 mumbai : एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और एक्टर वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) को लेकर पिछले कुछ समय काफी चर्चा हो रही है. बॉलीवुड के गलियारों में खबरों चल रही हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. वहीं अब हाल ही में दोनों को पहली बार पब्लिकली मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है. दोनों का मुंबई एयरपोर्ट से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.



वायरल हुआ तारा और वीर का वीडियो


बता दें कि तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) को मुंबई एयरपोर्ट में एक साथ देखे जाने के बाद इस रिश्तें को एक नई हवा मिल गई है. सामने आए वीडियो में दोनों ने सफेद रंग की ड्रेस पहने नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों एक ही कार से उतरकर एयरपोर्ट के अंदर जा रहे हैं.



मुंबई एयरपोर्ट में तारा सुतारिया (Tara Sutaria) जहां सफेद को-ऑर्ड्स में कमाल की दिख रही हैं. तो वहीं, वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) ने भी बेज रंग की शर्ट और सफेद पैंट में बेहद हैंडसम दिख रहे हैं. दोनों ने काला चश्मा लगा रखा है, दोनों काफी स्टाइलिश दिख रहे हैं.



तारा और वीर का कमेंट हुआ वायरल


बता दें कि कुछ दिन पहले ही तारा सुतारिया (Tara Sutaria) के पोस्ट पर वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) के कमेंट ने सभी का ध्यान खींच लिया था. दरअसल, एक्ट्रेस ने एपी ढिल्लों के साथ एक फोटो शेयर किया था. जिसपर कमेंट करते हुए वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) ने एक स्टार और लाल दिल वाले इमोजी के साथ ‘माई’ पोस्ट किया था. वहीं तारा ने जवाब में लिखा, ‘मेरा’ और साथ ही लाल दिल वाला इमोजी बनाया.