Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


रिकेश सेन को भेज देते हैं.... विधानसभा में हल्के-फुल्के क्षण.. की चर्चा

रायपुर . असल बात news.  विधानसभा में सिर्फ गरमा-गरम बहस ही नहीं होती, कभी-कभी हल्के-फुल्के क्षणों में हंसी के ठहाके भी लगते हैं.प्रश्नउत्तर ...

Also Read


रायपुर .

असल बात news. 

विधानसभा में सिर्फ गरमा-गरम बहस ही नहीं होती, कभी-कभी हल्के-फुल्के क्षणों में हंसी के ठहाके भी लगते हैं.प्रश्नउत्तर काल के बाद आज सदन में विपक्ष के सदस्य उपस्थित नहीं थे. सदन में इस पर भी चुटकियां ली गई.

राजस्व विभाग के द्वारा प्रस्तुत किए गए नगरीय क्षेत्र के आवासहीन व्यक्ति  को पट्टा अधिकार संशोधन विधेयक 2025 पर चर्चा हो चुकी थी और प्रस्ताव पारित किया जा रहा था. इस प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित कर लिया गया. इस दौरान विपक्ष के सदस्यों की अनुपस्थिति पर भी चर्चा होने लगी. 

सदस्य अजय चंद्राकर ने खड़े होकर कहा कि लग रहा है कि विपक्ष के सदस्य शायद कल भी नहीं आएंगे. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि इधर से ही किसी को भेज देते हैं. इस पर वरिष्ठ सदस्य राम विचार नेताम खड़े हो गए और सदन में चारों तरफ देखकर कहा इधर से रिकेश सेन को ही भेज देते हैं.उस समय सदन में सदस्य रिकेश सेन, हालांकि उपस्थित नहीं थे.इस हलके-फुलके क्षण में आसंदी से स्पीकर डॉक्टर रमन सिंह ने कहा, किसको उधर भेजना है इसकी जिम्मेदारी राम विचार नेताम जी को ही दी जाएगी. वरिष्ठ सदस्य रामविचार नेताम जी ने खड़े होकर कहा लग रहा है कि विपक्ष के सदस्य कल भी नहीं आने वाले हैं.