Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पालकों ने स्कूल में जड़ा ताला, 9 साल से स्कूल नहीं आ रही शिक्षिका, बच्चों ने कहा – हमें गणित का टीचर चाहिए

  जांजगीर चांपा. शिक्षिका की मनमानी का पालकों ने विरोध किया है और स्कूल के गेट में ताल जड़ दिया है. बच्चे बाहर बैठक गणित के टीचर की मांग कर...

Also Read

 जांजगीर चांपा. शिक्षिका की मनमानी का पालकों ने विरोध किया है और स्कूल के गेट में ताल जड़ दिया है. बच्चे बाहर बैठक गणित के टीचर की मांग कर रहे. पूरा मामला पामगढ़ ब्लाक के मेउ गांव के पूर्व माध्यमिक शाला का है. पालकों ने बताया कि यहां गणित विषय की शिक्षिका रमशिला कश्यप 9 साल से पदस्थ है, लेकिन स्कूल नहीं आती.

पालकों के आक्रोश को देखते हुए बीईओ समेत अन्य अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची है और पालकों को समझाइश दे रहे. अभिभावकों ने अधिकारियों से कहा, पहले शिक्षिका को स्कूल बुलाओ फिर ताला खुलेगा.

हॉस्टल अधीक्षिका पद पर प्रतिनियुक्ति पर है शिक्षिका : बीईओ

इस मामले में बीईओ एमएल कौशिक ने कहा, शिक्षिका रमशिला कश्यप 8-9 साल से हाॅस्टल अधीक्षिका के पद पर प्रतिनियुक्ति पर है. शिक्षिका को रिलीव करने आदिम जाति विभाग को पत्र लिखा जाएगा. जल्द शिक्षिका स्कूल में अपनी ड्यूटी देंगी.