रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर से हलचल मच गई है। कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर से हलचल मच गई है। कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं पर सरकार के खिलाफ निष्क्रिय रहने का आरोप लगाते हुए जमकर नाराजगी जाहिर की। इसपर अब उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल को खुद के अंदर झांकना चाहिए। जिनकी गलतियों के कारण उनकी सरकार चली गई वो आज दूसरे से प्रश्न कर रहे हैं। क्या उन्हें जनता ने सेवा करने के लिए सत्ता में भेजा था या शराब और कोयला का भ्रष्टाचार करने के लिए?