**श्री अग्रसेन सांझा चूल्हा** 🌼 *जय अग्रसेन!*🌼 हमारे *सर्वप्रथम पितृ देव, समाजवाद के प्रथम प्रवर्तक भगवान श्री अग्रसेन** की अवधारणा *“एक ...
**श्री अग्रसेन सांझा चूल्हा**
🌼 *जय अग्रसेन!*🌼
हमारे *सर्वप्रथम पितृ देव, समाजवाद के प्रथम प्रवर्तक भगवान श्री अग्रसेन** की अवधारणा *“एक ईंट-एक रुपया”* से प्रेरित होकर, **छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन** द्वारा **श्री अग्रसेन सांझा चूल्हा** योजना आज से रायपुर में शुरू की जा रही है।
यह विचार, समूह में चर्चा शुरू करते ही दान दाताओं ने अभितक सम्मिलित रूप से सालाना करीब 15 लाख रुपए देने का ऐलान कर दिए हैं। उम्मीद है, आगे भी इस योजना के लिए भारी मात्रा में दान दाताओं की संख्या में बढ़ोतरी होगी।
योजना के तहत, हमारे समाज के जरूरतमंद परिवारों को **50% कीमत पर प्रतिदिन घरेलू उपयोग की सामग्री** (किराना या राशन) उपलब्ध करवाया जाएगा।
बाकी 50% राशि **सांझा चूल्हा परिवार** द्वारा वहन की जाएगी।
यह हमारी सामाजिक जिम्मेदारी और एकता को दर्शाता है।
हम सभी अग्रवाल समाजजन अपने-अपने शहरों में भी ऐसी पहल शुरू कर सकते हैं और समाज के कमजोर वर्ग की मदद कर सकते हैं।
**आइए, हम सब मिलकर श्री अग्रसेन की इस महान परंपरा को आगे बढ़ाएं।**
*हितग्राहियों की जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।*
**आओ साथ चलो, समाज को आगे बढ़ाओ!**
जय अग्रसेन
टीम: श्री अग्रसेन सांझा चूल्हा
छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन