Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

  हिमाचल प्रदेश से इस वक्त बड़ी खबर आ रही हैं, जिसके अनुसार कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की शनिवार को अचानक...

Also Read

 हिमाचल प्रदेश से इस वक्त बड़ी खबर आ रही हैं, जिसके अनुसार कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें तुरंत प्रदेश की राजधानी शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (IGMC) में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी निगरानी कर रही है। जानकारी के अनुसार, सोनिया गांधी चार दिन पहले निजी प्रवास पर शिमला पहुंची थीं और छराबड़ा स्थित प्रियंका गांधी वाड्रा के बंगले में ठहरी हुई थीं। इसी बीच शुक्रवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में IGMC लाया गया। सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी की प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है और उनकी MRI, ब्लड टेस्ट व अन्य जरूरी मेडिकल जांचे की जा रही हैं। IGMC के वरिष्ठ चिकित्सक लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अस्पताल प्रशासन ने फिलहाल किसी भी बड़ी स्वास्थ्य जटिलता की पुष्टि नहीं की है, लेकिन एहतियातन उन्हें अस्पताल में ही रखा गया है। वहीं इस खबर के सामने आने के बाद अब जानकारी आ रही है कि सोनिया गांधी की सेहत का हाल लेने हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू खुद इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंच सकते हैं। वह थोड़ी देर में अस्पताल पहुंचेंगे।