Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) पद पर समायोजन के लिए काउंसलिंग शुरू

  रायपुर . असल बात news. 19 जून  2025. मुख्यमंत्री  श्री  विष्णु देव साय  द्वारा  बीएड  सहायक  शिक्षकों का  सहायक  शिक्षक  (प्रयोगशाला) के  ...

Also Read

 


रायपुर .

असल बात news.

19 जून  2025.

मुख्यमंत्री  श्री  विष्णु देव साय  द्वारा  बीएड  सहायक  शिक्षकों का  सहायक  शिक्षक  (प्रयोगशाला) के  पद  पर समायोजन के  निर्णय  के बाद   सहायक  शिक्षकों  की  काउंसलिंग  17 जून  से  शुरू  हो  गई  है।  यह  प्रक्रिया  26 जून तक  चलेगी। 

छत्तीसगढ़  में  2023 में  सीधी भर्ती के माध्यम से  चयनित एवं बीएड अहर्ता के कारण सेवा से हटाए गए सहायक शिक्षकों का  यह काउंसलिंग रायपुर के शासकीय शिक्षा महाविद्यालय शंकर नगर में चल   रही है। 

  काउंसलिंग प्रतिदिन सवेरे 10:00 बजे से प्रारंभ होगी। लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार

17 जून से शुरू हुई है। 17 और 18 जून 2 दिनों को मिलाकर 601 शिक्षकों को  बुलाया  गया था,  जिसमें  595 अभ्यर्थी  शामिल  हुए। काउंसलिंग  एवं रिक्त पदों की जानकारी अभ्यर्थी https://education portal.cg.nic.in पर  देख  सकते  हैं।  जो  अभ्यर्थी नियत तिथि को काउंसलिंग में उपस्थित नहीं हो पाए हैं  वे काउंसलिंग के अन्य दिवसों  में  उपस्थित  हो  सकते  हैं।