Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


चोरी के मामले में 4 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

असल बात न्यूज  चोरी के मामले में 4 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार सीधी (मध्य प्रदेश) से पकड़ा गया आरोपी ट्रक ट्रेलर मे लोड लोहे के सरिया एवं टायर...

Also Read

असल बात न्यूज 

चोरी के मामले में 4 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

सीधी (मध्य प्रदेश) से पकड़ा गया आरोपी

ट्रक ट्रेलर मे लोड लोहे के सरिया एवं टायर कीमती 2,00,000 रूपये की चोरी का मामला

आरोपी मुन्नी महेश कुशवाहा के विरूद्ध पूर्व में थाना मझौली जिला सीधी मध्य प्रदेश में एनडीपीएस एक्ट का 3 अपराध दर्ज है

 

            

दुर्ग। प्रार्थी कुंदन सिंह निवासी हाउसिंग बोर्ड भिलाई द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया की  उसका ट्रक ट्रेलर को उमेश जायसवाल द्वारा चालन कार्य करता था एवं हेल्पर मुन्नी महेश कुशवाहा द्वारा किया जाता था। इसका अन्य ट्रक को चालक राजेन्द्र कुमार कुशवाहा व हेल्पर ओम नारायण पटेल द्वारा चलाया जाता था। आरोपी उमेश कुमार जायसवाल, राजेन्द्र कुमार कुशवाहा, मुन्नी महेश कुशवाहा, ओम नारायण पटेल, बबलू यादव एवं विनय सिंह धु्रव के द्वारा ट्रक में लोड 2 टन 670 किग्रा लोहे का सरिया एवं 8 नगर ट्रेलर का टायर कीमती 2,00,000 रूपये को चोरी कर ले गये है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

प्रकरण में पूर्व में आरोपी बबलू यादव एवं हरिओम पटेल को गिरफ्तार किया गया था। शेष आरोपियों की पता तलाश जारी थी। आरोपी मुन्नी महेश कुशवाहा उर्फ दीपू को  जिला सीधी मध्य प्रदेश को टीम भेजकर पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अपने साथियों के साथ मिलकर लोहे का सरिया एवं टायर को चोरी करना बताया तथा चोरी से मिले हिस्से की रकम को खर्च करना बताया। आरोपी मुनी महेश कुशवाहा उर्फ दीपू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड मे भेजा गया।  

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा, उनि सउनि अजय सिंह, प्र.आर. मनीष थापा, आर. जी. सामुएल का विशेष योगदान रहा।