Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पांचों जोन के 31 स्थानों पर लगाए गए हजारों पौधे

असल बात न्यूज  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पांचों जोन के 31 स्थानों पर लगाए गए हजारों पौधे भिलाईनगर। विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम भिला...

Also Read

असल बात न्यूज 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पांचों जोन के 31 स्थानों पर लगाए गए हजारों पौधे


भिलाईनगर। विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम भिलाई क्षेत्र के सभी पांचो जोन में अलग-अलग स्थानों पर स्थानीय वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ता, पर्यावरण मित्र, स्थानीय नागरिकों के सहयोग से वृक्षारोपण किया गया।  उद्यान विभाग द्वारा प्रमुख रूप से कार्यक्रम वार्ड क्रं. 01 खम्हरिया अमृत उद्यान में आयोजित किया गया। जिसमें महापौर नीरज पाल, आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, एमआईसी सदस्य सीजू एन्थोनी, संदीप निरंकारी, भिलाई भाजपा अध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन, अधीक्षण अभियंता अजीत कुमार तिग्गा, जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, कार्यपालन अभियंता वेशराम सिन्हा, उद्यान अधिकारी तिलेश्वर कुमार साहू द्वारा वृक्षारोपण किया गया। वृक्ष जो लगाए गए अमलताश, गुलमोहर, माॅलश्री, कचनार, कदम्ब, बादाम, आम, अमरूद, कटहल, पीपल, नीम, करंज, जामुन आदि 3 से 4 फूट के है, जो बारिश के समय जल्द ही बड़े हो जायेगें।

महापौर नीरज पाल ने बताया कि वृक्ष लगाने से ज्यादा जरूरी है, हम सब स्थानीय नागरिको एवं उद्यान विभाग द्वारा इसे जीवित रखा जावें। इसके लिए पानी, खाद एवं सुरक्षा का विशेष उपाय किया जाए। विश्व पर्यावरण के दिवस पर उद्यान में कार्य कर रहे 40 मजदूरों का सम्मान किया गया।  उन्हीं के मेहनत  से पेड़ हरे-भरे रहेगें। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने उद्यान अधिकारी को निर्देशित किए कि प्रारंभिक अवस्था में ट्री-गार्ड लगाकर इसकी सिंचाई निरंतर होता रहना चाहिए। हम लोग एक पेड़ माॅ के नाम लगाए है, इसको देखने भी आयेगें। इसको सुरक्षित रखना उद्यान विभाग की जिम्मेदारी है। 

एक पेड़ माॅ के नाम लगाने वालों में जोन अध्यक्ष राजेश चौधरी, जलांधर सिंह, पार्षद सेवन कुमार, नोहर वर्मा, प्रदीप सेन, इंजीनियर सलमान, एन शैलजा राजू, भोला साहू, सरिसा देवी, जनप्रतिनिधि मदन सेन, राजकुमार जायसवाल, फ्रेन्डस ग्रुप के वी.एन. पाण्डेय, क्रेजी 36 ग्रुप के हर्षित मिश्रा, मिरल नामदेव, लक्की, जोन आयुक्त सतीष यादव, रवि सिन्हा, कुलदीप गुप्ता, कार्यपालन अभियंता अनिल सिंह, सहायक अभियंता प्रिया खैरवार, उपअभियंता चंदन निर्मलकर, जोन सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, शरद दुबे, बसंत देवांगन, जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी, वीरेन्द्र बंजारे, जोन स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी, अंजनी सिंह, सागर दुबे, सहायक उद्यान अधिकारी संजय शर्मा, स्वच्छता दीदी आदि उपस्थित रहे।