Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पिछले 30 वर्षों से प्रत्येक मैराथन में कोई ना कोई मेडल जीतने वाले भागवत नेताम ने की सांसद विजय बघेल से मुलाकात, एशियाड मैराथन मैं हिस्सा लेने के बारे में दी जानकारी

  भिलाई. असल बात न्यूज़.  साधारण कदकाठी के दिखने वाले भागवत राम,एथलेटिक्स की दुनिया के वे पर्सनैलिटी हैं, जिन्होंने मैराथन में इतने मेडल जीत...

Also Read





 भिलाई.

असल बात न्यूज़. 

साधारण कदकाठी के दिखने वाले भागवत राम,एथलेटिक्स की दुनिया के वे पर्सनैलिटी हैं, जिन्होंने मैराथन में इतने मेडल जीते हैं कि एकबारगी आपको,सहसा ही विश्वास नहीं होगा. आप उनके पास के,सारे मेडल्स को देख लेंगे तो लगेगा कि उनके पास मेडल्स का भंडार हो गया है. उन्होंने प्रदेश स्तर के ही नहीं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई मैराथन गेम्स में पुरस्कार जीता है.एक से बढ़कर एक प्रतियोगिता में उनके द्वारा जीते गए सिल्वर,गोल्ड मेडल्स बताते हैं कि उनके भीतर कितनी प्रतिभा छुपी हुई है.उनके भीतर कितना दम-खम है. एथलेटिक्स के प्रति उनका कितना जुनून है. एथलेटिक्स खिलाड़ी भागवत अभी, कोलंबो श्रीलंका में आयोजित एशियन गेम्स में हिस्सा लेने जा रहे हैं. इसके पहले उन्होंने यहां दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल से मुलाकात की और उन्हें अपनी उपलब्धियों तथा एशियन गेम्स के लिए अपनी तैयारियों के बारे में जानकारी दी. सांसद विजय बघेल ने  उन्हें एशियन गेम्स में जीत हासिल करने की शुभकामनाएं दी है.

सांसद विजय बघेल ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस्पात नगरी भिलाई प्रतिभाओं की नगरी भी है. यहां से शिक्षा,कला,खेल प्रत्येक क्षेत्र में एक से बढ़कर एक प्रतिभाशाली निकले हैं और सभी ने  देश का नाम रोशन किया है. उन्होंने भागवत राम नेताम को उनकी उपलब्धियों पर बधाइयां देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां, वास्तव में तारीफ के काबिल है.उन्होंने इतने अधिक मेडल जीते हैं, और अभी भी उनमें जो बेहतर प्रदर्शन करने का जज्बा है यह उनकी जुनूनी क्षमता को प्रदर्शित करता है. सांसद विजय बघेल ने विश्वास व्यक्त किया है कि कोलंबो में होने वाले एशियाई गेम्स में भी, वे भारत देश को मेडल दिलाएंगे और वहां भिलाई छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे.

उत्कृष्ट एथलेटिक्स खिलाड़ी भागवत राम नेताम, सेल के खेलो मास्टर नेशनल गेम और रन फॉर सेल में लगातार मेडल जीतते रहे हैं. उन्होंने वेटरन मास्टर एथलेटिक्स ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 5 किलोमीटर,1500 मीटर, और 800 मीटर की दौड़ सभी में सिल्वर मेडल हासिल किया है.आप विश्वास नहीं करेंगे, दो दिनों के भीतर हुई इस दौड़ की प्रतियोगिता में उन्होंने लगातार हिस्सा लिया और सभी में मेडल हासिल किया.