असल बात न्यूज चोरी का प्रयास करने वाला 3 वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार शंकर नगर छावनी में सकुनत बदल कर रह रहा था आरोपी जामुल पुलिस की सक्रियत...
असल बात न्यूज
चोरी का प्रयास करने वाला 3 वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार
शंकर नगर छावनी में सकुनत बदल कर रह रहा था आरोपी
जामुल पुलिस की सक्रियता से पकड़ाया आरोपी
दुर्ग। प्रार्थी कृष्णा नारंग निवासी खेदामारा द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की रात्रि करीबन 01ः30 बजे घर का दरवाजा कोई खटखटा रहा था। उठकर देखने पर घर के अंदर पड़ोस का रहने वाला महेन्द्र छुपा हुआ था प्रार्थी को देखकर दरवाजा खोलकर भाग गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जामुल पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए घटना दिनांक से फरार आरोपी महेन्द्र सोनवानी पिता लखन सोनवानी उम्र 40 साल निवासी ग्राम खेदामारा नवतरिया थाना जामुल का पता तलाश जारी था। आरोपी सकुनत बदल-बदल कर रहता था। आरोपी को शंकर नगर छावनी से पकड़कर पूछताछ करने पर प्रार्थी के घर पर चोरी करने की नियत घुसना बताया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड मे भेजा गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि केसेन्द्र चैहान, आर. जी. सामुएल, चेतमांग गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, चंदन सिंह, चन्द्रभान यादव, रूपनारायण बाजपेयी, अतुल सिंह का विशेष योगदान रहा।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


