Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


डूंडा की शराब दुकान बंद की जाये - पंकज शर्मा

रायपुर . असल बात news.    यहां डुंडा की सघन आबादी वाले इलाके में शराब दुकान खोलने का कांग्रेस सहित ग्रामीणों के द्वारा विरोध किया जा रहा है....

Also Read


रायपुर .

असल बात news. 

 यहां डुंडा की सघन आबादी वाले इलाके में शराब दुकान खोलने का कांग्रेस सहित ग्रामीणों के द्वारा विरोध किया जा रहा है. छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री पंकज शर्मा ने आज धरना स्थल पर जाकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। 

छ.ग.प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष श्री सजमन बाग ने  बताया कि डूंडा की सघन आबादी, धार्मिक स्थल एवं स्कूल के निकट शराब दुकान खोले जाने पर आसपास की कालोनी एवं बस्ती निवासी पिछले तीन-चार दिन से धरना-प्रदर्शन कर विरोध कर रहें है। 

पंकज शर्मा ने कहा कि राज्य शासन द्वारा जिस स्थान पर शराब दुकान खोली गई है उस स्थान के निकट ही प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर की शालाएं, धार्मिक स्थल एवं आबादी है तथा 2 किलोमीटर के भीतर अनेक महाविद्यालय भी है। शासन को सभी जानकारियां होने के बावजूद शिक्षण संस्थान, आबादी एवं मंदिर के समीप शराब दुकान खोलने का निर्णय पूरी तरह से गलत है, इससे सामाजिक माहौल खराब होगा तथा अपराधिक मामलों में भी बढोतरी होगी। रिहायशी इलाके में दुकान खुलने पर महिलाओं एवं बच्चों  की सुरक्षा खतरें में पडेगी। उन्होने आगे कहा कि उक्त शराब दुकान को कहीं और खोले जाने के लिये स्थानीय निवासियों के साथ कलेक्टर से मुलाकात करेंगे। यदि उक्त शराब दुकान जल्द ही कहीं और स्थानांतरित नहीं की जाती है तो आंदोलन का विस्तार करते हुयेे धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया जायेगा जिसकी समस्त जवाबदारी शासन एवं प्रशासन की होगी। 

धरना प्रदर्शन में चंद्रहास निर्मलकर, चोवा राम साहू,तीरथ यादव, सुरेश धीवर, पवन साहू, मोती साहू, धीरज जैन, राजेश साहू, पुरूषोत्तम साहू आदि कांग्रेसजन प्रमुख रूप से उपस्थित थे।