असल बात न्यूज दुर्ग पुलिस के द्वारा SAFEMA के तहत की गई कार्यवाही SAFEMA कोर्ट मुम्बई द्वारा आरोपियों की संपत्ति की जप्ती के लिये दिया गया ...
असल बात न्यूज
दुर्ग पुलिस के द्वारा SAFEMA के तहत की गई कार्यवाही
SAFEMA कोर्ट मुम्बई द्वारा आरोपियों की संपत्ति की जप्ती के लिये दिया गया आदेश
खुर्सीपार के मामले में आरोपियों की चल अचल संपत्ति की गयी जप्त
तीन आवासीय मकान एवं दो दुपहिया वाहन, लगभग 40 लाख की मशरूका जप्त
दुर्ग। थाना खुर्सीपार में अवैध गांजा तस्करी के मामले अपराध में जी. सरोजनी को गिरफ्तार किया गया था।आरोपियां पूर्व में भी NDPS के मामले में संलिप्त रही है और अवैध मादक पदार्थ का व्यवसाय कर इसके द्वारा धन एवं संपत्ति का अर्जन किया गया है।
दुर्ग पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरूद्ध जीरो टालरेंस की नीति एवं हेण्डलर और डिस्ट्रीब्यूटर के चेन को तोड़़ने एवं अवैध मादक पदार्थो के व्यापार और उसमें संलिप्त जी. सरोजनी के खुर्सीपार स्थित 2 मकान एवं मिनी माता नगर स्थित 1 मकान तथा उनके घर में उपयोग किये जाने वाले 2 दुपहिया वाहनों को जप्त कर फ्रीजिंग आर्डर थाना प्रभारी खुर्सीपार द्वारा जारी कर कार्यवाही हेतु SAFEMA कोर्ट मुंबई को भेजा गया था।




"
"
" alt="" />
" alt="" />


