Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


खेलो इंडिया चयन ट्रायल में मर्रा-पाटन की बालिका कबड्डी खिलाड़ियों की भागीदारी

असल बात न्यूज  खेलो इंडिया चयन ट्रायल में मर्रा-पाटन की बालिका कबड्डी खिलाड़ियों की भागीदारी दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण वि...

Also Read

असल बात न्यूज 

खेलो इंडिया चयन ट्रायल में मर्रा-पाटन की बालिका कबड्डी खिलाड़ियों की भागीदारी



दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तथा राज्य शासन द्वारा संचालित अकादमियों में प्रवेश हेतु चयन ट्रायल का आयोजन 29 एवं 30 अप्रैल 2025 को स्व. बी. आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई जिला बिलासपुर में किया गया था। इस चयन ट्रायल में खेलो इंडिया लघु केंद्र मर्रा-पाटन की 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग की बालिका कबड्डी खिलाड़ियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक श्री विलियम लकड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रतिभागी बालिकाओं कु. जान्हवी, प्रियंका, दिप्ती, पूर्वी, दिव्या ठाकुर, सृष्टि गोस्वामी, योगेश्वरी, किंजल एवं पुर्वी भुवाल तथा दल को खेलो इंडिया प्रशिक्षक श्री भरत लाल ताम्रकार एवं श्री प्रदीप भुवाल के मार्गदर्शन में ट्रायल हेतु सम्मिलित कराया गया। इस अवसर पर सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री लकड़ा, श्री भूपेन्द्र हिरवानी, श्री संतोष यादव (पी.टी.आई.) तथा श्री ईश्वरी लाल देशमुख द्वारा खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।