Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा स्थित श्री राम रसोई में किया भोजन, सस्ती दर पर पौष्टिक भोजन देना श्रीराम रसोई का सराहनीय पहल

कवर्धा,असल बात कवर्धा, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज अपने कबीरधाम (कवर्धा) प्रवास के दौरान जनसेवा की मिसाल बन चुकी श्री रा...

Also Read

कवर्धा,असल बात



कवर्धा, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज अपने कबीरधाम (कवर्धा) प्रवास के दौरान जनसेवा की मिसाल बन चुकी श्री राम रसोई में आमजन के साथ बैठकर दोपहर का भोजन किया। उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने साथियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ श्री राम रसोई की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और 30 में मिल रही स्वच्छ, पौष्टिक और स्वादिष्ट थाली की सराहना की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, डीएफओं श्री निखिल अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओं श्री अजय त्रिपाठी सहित राम रासोई से श्री संजय देसाई, श्री शैलेन्द्र उपाध्याय, श्री पप्पु मिश्रा, श्री रेखराज मुंदड़ा, श्री अभय जैन सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

श्री राम रसोई कवर्धा में कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने की एक जनकल्याणकारी पहल है, जहां मात्र 30 रूपए प्रति थाली में आम नागरिकों को गरम, ताजा और संतुलित भोजन परोसा जाता है। उपमुख्यमंत्री ने भोजन ग्रहण करने के बाद रसोई के संचालकों से मुलाकात की, उनकी मेहनत की सराहना की और कहा कि ऐसी योजनाएं समाज के कमजोर तबके के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। श्री राम रसोई जैसे प्रयास यह दर्शाते हैं कि जब जनभागीदारी और सेवा भावना एक साथ मिलती है, तो समाज में बड़ा सकारात्मक बदलाव संभव होता है। इस पहल से न केवल ज़रूरतमंदों को सम्मानजनक ढंग से भोजन मिल रहा है, बल्कि यह सामाजिक समरसता और सेवा की भावना को भी सशक्त कर रहा है।

असल बात,न्यूज