Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


फिट इंडिया सायकल कैम्पेन का आयोजन संपन्न

असल बात न्यूज  फिट इंडिया सायकल कैम्पेन का आयोजन संपन्न दुर्ग। भारतीय खेल विकास प्राधिकरण एवं संचालनालय के निर्देशानुसार सहायक संचालक खेल एव...

Also Read

असल बात न्यूज 

फिट इंडिया सायकल कैम्पेन का आयोजन संपन्न

दुर्ग। भारतीय खेल विकास प्राधिकरण एवं संचालनालय के निर्देशानुसार सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग द्वारा खेलों इंडिया लघु कबड्‌डी ट्रेनिग सेंटर मर्रा पाटन जिला दुर्ग में फिट इंडिया सायकल कैम्पेन का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित ग्रामीणजन, श्री खिलेश वर्मा (अध्यक्ष शाला प्रबंधक समिति मर्रा), श्री संतोष यादव (पी.टी.आई मरा) एवं कबड्‌डी प्रशिक्षक श्री भरतलाल ताम्रकार के नेतृत्व में किया गया।  जिसमें खेलों इंडिया सेंटर मर्रा पाटन के कबड्‌डी खिलाडियों के द्वारा देश में होने वाले प्रदूषण को रोकने एवं स्वस्थ रहने हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए सायकल रैली निकाल कर संदेश दिया। भारत सरकार की योजना के अन्तर्गत संचालित खेलों इंडिया लघु कबड्‌डी सेंटर के खिलाडियों ने एक साथ जिले के नागरिकों को अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने एवं प्रदूषण को रोकने के उद्देश्य से सायकल रैली निकाली गई। केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया जी द्वारा हम सब को प्रोत्साहित किया निश्चत रूप से साइक्लिंग अपने आप में विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने में भी अपना अहम रोल अदा करेगा। जो प्रत्येक रविवार को सायकल रैली का आयोजन करने हेतु खिलाड़ियों को जूम मीटिंग के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा है।