Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सम्मान की नई परिभाषा-जब केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने धोए महिला के पैर

  *हकीकत, कल्पना और सपने जैसे लगने लगी-श्रीमती फूलो बाई *श्रीमती फूलो बाई की आंखों में छलका आभार रायपुर  . असल बात news.   13 मई 2025. अम्बि...

Also Read

 





*हकीकत, कल्पना और सपने जैसे लगने लगी-श्रीमती फूलो बाई

*श्रीमती फूलो बाई की आंखों में छलका आभार

रायपुर  .

असल बात news.  

13 मई 2025.

अम्बिकापुर में 'मोर आवास-मोर अधिकार' कार्यक्रम में पहुंची पीएम जनमन के तहत आवास प्राप्त करने वाली हितग्राही महिला श्रीमती फूलो बाई के चरणों को देश के  केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने धोकर उन्हें सम्मानित किया। इस समय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक, निगम, मंडल आयोग के अध्यक्ष, सदस्य उपस्थित थे।

यह दृश्य केवल एक प्रतीकात्मक कार्य नहीं था, बल्कि यह उस विचारधारा का प्रदर्शन था, जिसमें जनसेवा को सर्वोपरि माना गया है। ग्राम पंचायत पंडरापाठ निवासी श्रीमती फूलो बाई उन हजारों लाभार्थियों में से हैं, जिन्हें पीएम जनमन के तहत पक्का आवास प्राप्त हुआ है। फूलो बाई ने बताया कि अपने चार बेटियों के साथ मिट्टी के कच्चे घर में रह रही थीं, बेटियों की शादी हो गई। पति का निधन हो चुका है। उन्होंने बताया कि पहले उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि उन्हें पक्का मकान मिलेगा, लेकिन अब उनका सपना साकार हो चुका है। श्रीमती फूलो बाई ने बताया कि घर में बिजली होने से काफी परेशानी दूर हो गई है, घर में ही शौचालय और नल कनेक्शन जैसी सुविधाओं के साथ गरिमामय जीवन व्यतीत कर रही हैं।

जब केंद्रीय मंत्री श्री चौहान फूलो बाई के पैर धो रहे थे, तब वे भावुक हो गईं। यह क्षण उनके लिए केवल सम्मान का नहीं, बल्कि जीवन में पहली बार स्वयं को महत्वपूर्ण और सम्मानीय महसूस करने का था। श्री शिवराज सिंह ने फूलो बाई से कहा कि 'विष्णु के सुशासन में सब सुविधाएं मिलने लगी हैं'। यह केवल एक टिप्पणी नहीं, बल्कि उस नीति की पुष्टि है जो अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने के संकल्प को दर्शाती है।

यह सुखद घटना न केवल प्रशासन की संवेदनशीलता को उजागर करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि आज का शासन आमजन की पीड़ा को समझने और उसका समाधान करने के लिए गंभीर है। समाज में विश्वास, आत्मसम्मान और मानवता की भावना को ऐसे कार्य और मजबूत करते हैं। यह एक नई राजनीति की झलक है। जिसमें सेवा, सम्मान और सहभागिता तीनों का समावेश है।