Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


*माँ: जीवन की सबसे बड़ी शक्ति – प्रत्युषा फाउंडेशन के द्वारा अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर “एकल माँ प्रसूति सम्मान समारोह का आयोजन

  रायपुर  . असल बात न्यूज़. अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर   प्रत्युषा फाउंडेशन के द्वारा “एकल माँ प्रसूति सम्मान समारोह का आयोजन किया ग...

Also Read

 




रायपुर  .

असल बात न्यूज़.

अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर  प्रत्युषा फाउंडेशन के द्वारा “एकल माँ प्रसूति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समझ में जीवन के संघर्षों को  सहने और  उसे प्रेरणा में बदल देने वाली कर्मयोगी महिलाओं का सम्मान किया गया। प्रत्युषा फाउंडेशन की इस पहल ने एकल मातृत्व की असली ताकत को उजागर किया, जो अक्सर अनदेखा रह जाती है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि सम्मान समारोह के विशिष्ट अतिथि संजय श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी एवं अध्यक्ष नागरिक आपूर्ति निगम छत्तीसगढ़ शासन  अमरजीत सिंह छाबड़ा, अध्यक्ष, अल्पसंख्यक आयोग छत्तीसगढ़ शासन राजेश गुप्ता, पार्षद शंकर नगर वार्ड,सुमन पांडे, पार्षद ठाकुर प्यारे लाल वार्ड थे

संघर्ष की कहानियाँ, साहस की मिसालें

कार्यक्रम की अध्यक्ष प्रीति दास मिश्रा ने बताया,“हमने उन माताओं को सम्मानित किया, जिन्होंने अपने पति के निधन के बाद अकेले बच्चों, परिवार, ससुराल और मायके की जिम्मेदारी निभाई और जीवन की चुनौतियों को पार करते हुए अपने बच्चों को शिक्षित और संस्कारित किया। उनका यह समर्पण हर समाज के लिए प्रेरणा है।

इस कार्यक्रम में मंच पर 21 वर्षीय श्रीमती पुष्पा का उदाहरण विशेष रूप से उभरा, जो रेलवे में नौकरी के साथ अपने बच्चों को शिक्षित कर रही हैं और आज उनके बच्चे सरकारी नौकरी में हैं। मोती दुबे, जिन्होंने गर्भावस्था में पति को खोया, ने टिफिन का काम करते हुए अपने बच्चे को इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाया।


72 वर्षीय श्रीमती सुमित्रा देवी ने बताया कि कैसे उन्होंने अकेले परिवार संभाला और आज उनकी चार पीढ़ियाँ उनके आशीर्वाद से फल-फूल रही हैं। 84 वर्षीय माँ शांति देवी, जिनके पुत्र छत्रपति शिवाजी इंग्लिश मीडियम स्कूल के संचालक हैं, ने अपने संघर्ष की कहानी सुनाई, जो सबके लिए प्रेरणा बन गई।

समाज की व्यापक भागीदारी

कार्यक्रम में अनेक माताओं के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों से लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में मंच साझा करने वाली सभी माताओं के नाम इस प्रकार हैं:

अर्चना तिवारी, मधु अरोड़ा, अन्नपूर्णा शर्मा, गौरी अवधिया, नीला बघेल, सुमन पांडे, पिंकी स्वामी, सुनीता शर्मा, किरण साहू, लता तिवारी, डी सुगमा, गोमती देवी प्रजापति, तिलोत्तमा प्रधान, कनकलता मिश्रा (बेमेतरा), आभा बघेल, मंजुलता साहू, साधना दास, शैफाली मंडल (माना), मनीषा सिंह बघेल, आरती उपाध्याय, सुषमा तिवारी, मधु जैन, कल्याणी भोई, विद्या भट्ट।


कार्यक्रम संरक्षण की जिम्मेदारी आभा मिश्रा ने संभाली, संयोजन शशिकांत शर्मा ने किया, मंच संचालन दिव्यांशी सुरेश मिश्रा ने किया।

संस्था का समर्पित नेतृत्वप्र त्यु्षा फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति दास मिश्रा, सचिव प्रवीण शुक्ला, कोषाध्यक्ष प्रेम प्रकाश साहू, मीडिया प्रभारी ऋतु प्रजापति, सदस्य आयुष मिश्रा, वाय के जया, त्रिभुवन दास मिश्रा, अंजलि देशपांडे, पुष्पा साहू सहित अन्य सदस्य पूरे कार्यक्रम में सक्रिय रहे।

आगे की राह: सहायता और सशक्तिकरण

फाउंडेशन ने घोषणा की कि आने वाले दिनों में वे एकल माताओं के लिए स्थायी सहायता समूह बनाएंगे, जहाँ आर्थिक सहायता, कानूनी सलाह, मानसिक स्वास्थ्य परामर्श और कौशल विकास प्रदान किया जाएगा। यह पहल न केवल सम्मान का प्रतीक है, बल्कि समाज में एकल माताओं के प्रति जागरूकता और समर्थन का संकल्प भी।


...

 "असल बात न्यूज़"  चैनल सब्सक्राइब करने की अपील नहीं करता है. आप प्लीज,निसंकोच हमारे समाचार देखें, पढ़ें..... वे अच्छे लगे, तब,आप यह चैनल सब्सक्राइब कर सकते हैं...

 असल बात न्यूज़ 
मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता