Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


बोरसीभांठा में बनेगा ऑक्सीजोन विधायक गजेन्द्र यादव ने किया निरिक्षण

दुर्ग,असल बात दुर्ग। लगातार बढ़ रहे तापमान को देखते हुए दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में ऑक्सीजोन बनाया जायेगा, विधायक गजेन्द्र यादव ने डीएफओ के सा...

Also Read

दुर्ग,असल बात


दुर्ग। लगातार बढ़ रहे तापमान को देखते हुए दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में ऑक्सीजोन बनाया जायेगा, विधायक गजेन्द्र यादव ने डीएफओ के साथ स्थल निरिक्षण किया इस दौरान बोरसीभांठा में रिक्त भूमि पर हरियाली का दायरा बढ़ाने वृहद स्तर पर पौधारोपण करने तैयारी करने निर्देश दिए, साथ ही नगर सेनानी कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया जायेगा। इस दौरान डीएफओ दीपेश कपिल ने वन विभाग के नर्सरी में में तैयार किये जा रहे पौधों की जानकारी दिए।

      बारिश का सीजन आते ही शहर में हरियाली का क्षेत्र बढ़ाने को लेकर वन विभाग द्वारा काम किया जा रहा है ताकी दिनोंदिन बढ़ रहे शहर के तापमान को नियंत्रित किया जा सके। दुर्ग शहर में पौधारोपण हेतु स्थल को चिन्हित कर तैयारी की जा रही है जहाँ बारिश प्रारंभ होते ही पौधारोपण किया जायेगा। शहर में ऑक्सीजोन स्थापित होने से तापमान पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। 

वन विभाग के अधिकारी ने बताया की जिले की नर्सरी में विभाग की ओर से पौधों को तैयार किया जा रहा है। जिनका वितरण बरसात के समय किया जाएगा। विभाग की ओर से भी पौधे लगाए जाएंगे। दुर्ग को ग्रीन सिटी बनाने के उद्देश्य से कार्ययोजना बनाकर पौधा रोपण करने कवायद की जा रही है। ठगड़ा बांध के दूसरे छोर बोरसी भांठा की ओर लगभग 10 एकड़ और नगर सेना कार्यालय परिसर में लगभग 3 एकड़ रिक्त भूमि पर पौधों की संख्या बढ़ाकर ऑक्सीजोन बनाने के लक्ष्य के साथ हजारों की संख्या में छायादार और फलदार पौधा लगाने पर काम किया जा रहा है। अभियान में सामाजिक संगठन और आमजन की भागीदारी भी सुनिश्चित किया जाना। शहर पेड़ की छाँव और आनंदित वातावरण होगा तो वाहनों के प्रदुषण की रोकथाम भी होगा।

असल बात,न्यूज