Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


स्वरूपानंद महाविद्यालय मैं कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन

  भिलाई . असल बात न्यूज़.   स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय, हुडको ,भिलाई में वनस्पति विभाग द्वारा नई शिक्षा नीति के अंतर्गत स्कि...

Also Read




 भिलाई .

असल बात न्यूज़.  

स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय, हुडको ,भिलाई में वनस्पति विभाग द्वारा नई शिक्षा नीति के अंतर्गत स्किल एनहैंसमेंट पाठ्यक्रम गार्डनिंग एंड फ्लोरीकल्चर के तहत फ्लोरल अरेंजमेंट एवं बुके मेकिंग विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की संयोजिका डॉ नीना बागची ,विभागाध्यक्ष ,वनस्पति विभाग ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों में प्रयोगात्मक एवं उद्यमिता कौशल के विकास के साथ-साथ गार्डनिंग एवं फ्लोरीकल्चर के संप्रत्यय , फ्लोरल अरेंजमेंट, उपकरणों एवं तकनीकी को समझना तथा इससे संबंधित कौशल का विकास करना ही इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है।

कार्यशाला विशेषज्ञ श्री अरुण जेना एवं टीम सदस्य राज के कुशल नेतृत्व में विद्यार्थियों ने विभिन्न शैलियों और तकनीक को शामिल करते हुए मनभावन और संतुलित पुष्प रचना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। श्री जेना ने पुष्प व्यवसाय को अपनाने के लिए विभिन्न कौशल के साथ संबंधित बिंदुओं जैसे ऑर्डर ,लागत, विश्लेषण, समय निर्धारण ,प्रबंधन, विपणन आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की ।जिससे एक फ्लोरल डिजाइनर के रूप में विद्यार्थी अपने कौशल का विस्तार कर सके। 

श्री शंकराचार्य शिक्षण परिसर हुडको के निदेशक डॉ. दीपक शर्मा ने कार्यशाला की सराहना करते हुए कहा की नई शिक्षा नीति के अंतर्गत स्किल एनहैंसमेंट पाठ्यक्रम के माध्यम से कौशल विकास की यह अनूठी पहल है । निःसंदेह विद्यार्थी इससे लाभान्वित होंगे।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला ने कार्यशाला में प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए फ्लैट , बास्केट, बंच गुलदस्ता का अवलोकन करते हुए कहा कि आज की इस कार्यशाला में विद्यार्थियों ने साइप्रस, साइकस, पाम आदि वनस्पतियों एवं विभिन्न दुर्लभ पुष्पों की भी जानकारी प्राप्त की। फ्लोरल डिजाइन के प्रति अपने जुनून को करियर में परिवर्तित करने हेतु विद्यार्थियों के लिए यह कार्यशाला मिल का पत्थर साबित होगी। यह आयोजन रचनात्मकता को बढ़ावा देने तथा लोगों को प्रकृति से जोड़ने की एक विशेष पहल है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासा का  समाधान किया। बी . ए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा बबीता एवं मानसी ने पूछा की पुष्प व्यवसाय को अपनाने के लिए हमें किन बिंदुओं पर ध्यान देना होगा। क्या हमें अपनी लागत का पूरा लाभ प्राप्त होगा। कार्यशाला में बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थी मनसा ,अमृता शर्मा, आदिति जैन ,पायल यादव बीसीए की छात्राएं भावना साहू, करुणा चौहान प्रियंका प्रियांश का विशेष योगदान रहा।

महाविद्यालय परिवार की तरफ से आगंतुक विशेषज्ञ श्री अरुण जेना को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ नीना बागची द्वारा किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।