Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


वट पूजा स्थल पर पहुंचे नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, नपाध्यक्ष ने वट सावित्री पूजन के लिए माताओं एवं बहनों को दी शुभकामनाएं

 कवर्धा,असल बात कवर्धा-माताओं एवं बहनों का विशेष पर्व ‘‘वट सावित्री पूजन‘‘ के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी व उनकी टीम के...

Also Read

 कवर्धा,असल बात




कवर्धा-माताओं एवं बहनों का विशेष पर्व ‘‘वट सावित्री पूजन‘‘ के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी व उनकी टीम के द्वारा शहर के वट पूजा स्थलों पर आवश्यकतानुसार टेंट, कुर्सी व शरबत की व्यवस्था कराया गया। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने वार्ड पार्षदों के साथ सभी वट पूजा स्थलों पर पहुंचकर माताओं एवं बहनों को इस पर्व की बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की तथा शरबत भी वितरण किये।


*वट पूजाः आस्था का प्रतीक-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में वट सावित्री पूजा के अवसर पर कवर्धा नगर में श्रद्धालु महिलाओं की सुविधा के लिए विशेष तैयारियां की गई थी। यह पर्व माताओं और बहनों की आस्था और पारिवारिक सुख-समृद्धि की कामना का प्रतीक है। ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि माताओं और बहनों को हर संभव सुविधा दी जाए। जिसे ध्यान में रखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा शहर के विभिन्न पूजा स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के साथ संबंधित वार्ड पार्षदों द्वारा पूजा के दौरान महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए वट पूजा स्थल की आवश्यक साफ-सफाई व्यवस्था, टेंट, कुर्सी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं कराया गया था। 


पूजन स्थल पर लगे टेंट

वट सावित्री पूजन के दिन सुबह से नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने वट पूजा स्थल का निरीक्षण किया एवं माताओं एवं बहनों की पूजा स्थल के पूर्व भी साफ सफाई की व्यवस्था देखी। उन्होनें सभी स्थलों पर स्वयं उपस्थित होकर व्यवस्था देखी। सभी माताओं एवं बहनों को वट सावित्री व्रत के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होनें बताया कि कैलाश नगर, कलेक्टर कॉलोनी शिव मंदिर, छीरपानी कॉलोनी शिव मंदिर, आदर्श नगर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, बूढ़ा महादेव मंदिर, शिवालय मंदिर, मां काली मंदिर, जमात मंदिर के पास, विद्या नगर, पीपलेश्वर मंदिर एवं ठाकुर देव मंदिर में आवश्यक व्यवस्था कराया गया।

असल बात,न्यूज