Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


मोदी रात 8 बजे करेंगे देश को संबोधित, ऑपरेशन सिन्दूर के बारे में देंगे जानकारी

  नई दिल्ली। असल बात news. खबर आ रही कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:00 बजे देश को संबोधित करेंगे.वे देश में अभी निर्मित आपात स...

Also Read

 नई दिल्ली।

असल बात news.

खबर आ रही कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:00 बजे देश को संबोधित करेंगे.वे देश में अभी निर्मित आपात स्थिति के बाद पहली बार देश को संबोधित करने जा रहे हैं.

पीएम मोदी आज रात 8 बजे देश के नाम संबोधन देने वाले हैं। भारत पकिस्तान के बीच सीज़ फायर की घोषणा के बाद LOC पर पूर्ण रूप से शांति है। ऑपरेशन सिन्दूर के जरिये भारतीय सेना ने अपने शौर्य का खूब परिचय दिया। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय वायु सेना ने आतंकियों के कई पोस्ट्स तबाह कर दिए। पीएम मोदी आज इस ऑपरेशन की जानकारी देंगे। बता दें कि, पहलगाम हमले के बाद जब से पाकिस्तान के खिलाफ तनातनी की शुरुआत हुई तब से पीएम मोदी लगातार सक्रिय हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद वह लगातार बैंठकें कर रहे थे। वह लगातार सेना प्रमुखों, सीडीएस, एनएसए से ऑपरेशन का जायजा ले रहे थे।  चार दिन के तनाव के बाद भारत-पाकि के बीच शनिवार को सीजफायर की घोषणा की गई। इसके बाद से सीमा पर तनाव कम हुआ है। भारत की आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के बाद बने हालात ऐसे थे, जिसमें दो देशों के बीच संघर्ष शुरू हो गया था लेकिन इस संघर्ष पर विराम लग गया। हालांकि, ये संघर्ष विराम आगे भी जारी रहेगा या नहीं, ये पाकिस्तानी सेना की गतिविधि और DGMO की बातचीत पर निर्भर है।