Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


स्वच्छता सिर्फ कार्य नहीं, यह एक जन आंदोलन है-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती पर स्वच्छता दीदीयों का सम्मान

कवर्धा,असल बात कवर्धा-महान समाज सुधारक, न्यायप्रिय शासिका और अद्वितीय प्रशासक देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती के पावन अवसर पर नगर पाल...

Also Read

कवर्धा,असल बात




कवर्धा-महान समाज सुधारक, न्यायप्रिय शासिका और अद्वितीय प्रशासक देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से स्वच्छता दीदीयों के सम्मान और उनके योगदान को समाज के समक्ष उजागर करने हेतु समर्पित है। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी द्वारा जिला भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल ठाकुर, भाजपा महामंत्री संतोष पटेल एवं शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्वच्छता और नारी शक्ति विषय पर आयोजित गोष्ठी रही, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने संबोधित करते बताया कि किस प्रकार अहिल्या बाई होलकर का जीवन आज की महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है, विशेषकर उन महिलाओं के लिए जो समाज के आधारभूत ढांचे जैसे स्वच्छता को मजबूती प्रदान कर रही हैं। इस अवसर पर अहिल्या बाई होलकर के जीवन, उनके प्रशासनिक कौशल, सामाजिक न्याय के प्रति उनकी निष्ठा एवं महिला सशक्तिकरण में उनके योगदान को रेखांकित किया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य देवी अहिल्या बाई होलकर की प्रेरक जीवनगाथा से सीख लेते हुए स्वच्छता मिशन से जुड़ी महिलाओं को प्रोत्साहित करना और उनके योगदान को व्यापक पहचान दिलाना है। उन्होनें बताया कि समाज में स्वच्छता, स्वास्थ्य और स्वावलंबन की भावना को सशक्त करने वाली स्वच्छता दीदीयों को सम्मानित किया गया। जिन्होंने अपनी सेवा से समुदाय को प्रेरित किया है।


*इनका हुआ सम्मान*

सम्मान समारोह में उन स्वच्छता दीदीयों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए जिन्होंने शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है इस आयोजन के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता सिर्फ एक कार्य नहीं, बल्कि एक आंदोलन है और इस आंदोलन की अग्रदूत हैं हमारी स्वच्छता दीदीयाँ। आज इन स्वच्छता दीदीयों का सम्मान किया। मथुरा बर्वे, माधुरी यादव, उर्मिला टंडन, शकुन रघुवंशी, कुमारी जायसवाल, सरस्वती बघेल, शीतल मोंगरे, सुशीला कुलदीप, पूजा बिछिया, भारती नारवल एवं राजीम बाई निषाद का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, दुर्गेश अवस्थी, रिंकेश वैष्णव, अजय ठाकुर, बिहारी राम धुर्वे, देवा साहू, किरण सोनी, पार्षद शंभू देवांगन, डोनेश राजपूत, दीपक सिन्हा, आरती कौशिक, रेखा साहू, हरीश कुंभकार, कैलाश कौशिक, सोनू उपाध्याय सहित अधिकारी, कर्मचारी, महिला समूह की दीदी अधिक संख्या में उपस्थित थे।

असल बात,न्यूज