Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


बस की डिग्गी से 21 किलोग्राम 2,10,000/-रू. का गांजा लावारिस हालत में बरामद

असल बात न्यूज  बस की डिग्गी से 21 किलोग्राम 2,10,000/-रू. का गांजा लावारिस हालत में बरामद मामला यात्री प्रतीक्षालय बस स्टैंड दुर्ग का  अज्ञा...

Also Read

असल बात न्यूज 

बस की डिग्गी से 21 किलोग्राम 2,10,000/-रू. का गांजा लावारिस हालत में बरामद

मामला यात्री प्रतीक्षालय बस स्टैंड दुर्ग का

 अज्ञात आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस का प्रकरण कायम कर की जा रही है पतासाजी

                    

दुर्ग। सूचना प्राप्त हुई कि बस स्टेण्ड यात्री प्रतिक्षालय के पास दुर्ग में खड़ी बस की डिक्की में 2 नग ब्राउन एवं बैगनी कलर की ट्रालीनुमा सुटकेश में अवैध रूप से गांजा रखा हुआ है। 

उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम बस स्टेण्ड दुर्ग यात्री प्रतिक्षालय के पास पहुंचकर बस की डिग्गी की तलाशी लेने पर लावारिश हालत में रखा हुआ 02 नग ब्राउन एवं बैगनी कलर की ट्रालीनुमा सुटकेश में ब्राउन कलर के टैप से रैप किया हुआ 12 पैकेट गांजा जिसका वजन 21 कि.ग्रा.कीमती करीबन 2,10,000/- रू. को विधिवत जप्त  किया गया। मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पदमनाभपुर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया जाकर अज्ञात आरोपी की पता तलाश की जा रही है।