नई दिल्ली . असल बात न्यूज़. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी),अहमदाबाद आंचलिक कार्यालय में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के त...
नई दिल्ली .
असल बात न्यूज़.
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी),अहमदाबाद आंचलिक कार्यालय में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत सलीम खान,जुम्माखान पठान और अन्य(वक्फ बोर्ड घोटाला मामला) के मामले में चल रही जांच के तहत अहमदाबाद में 9 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया, जिन्होंने दो वक्फ बोर्ड पंछी पंजीकृत ट्रस्टों अर्थात “कांच की मस्जिद ट्रस्ट” और “शाह बडा कसम ट्रस्ट” के ट्रस्टी होने का दावा किया है।
ईडी ने पुलिस स्टेशन, गायकवाड हवेली, अहमदाबाद शहर, गजुरात द्वारा दर्ज एफआईआर केआधार पर जांच शरूु की। आरोपियों ने फर्जी रिलीज के समझौते किए, किराएदारों से जबरन किराया वसूली की और वक़्फ़ बोर्ड को झूठे हलफनामे पेश किए। अहमदाबाद नगर निगम और वक्फ बोर्ड के खिलाफ धोखाधडी और साजिश करते हुए, आरोपियों ने ट्रस्ट की जमीन पर दुकाने बनाईं और किराया वसूल किया। उन्होंने अवैध रूप से 150-200 घर और 25-30 दुकान बनाई और वक़्फ़ बोर्ड द्वारा ट्रस्ट नहीं होने के बावजूद किराएदार उसे अवैध रूप से किराया वसूल किया. यह किराया प्रति महीने 11 आरोपियों के द्वारा वसूल किया जाता रहा लेकिन ट्रस्ट को धोखा में रखा गया है और पैसा में ट्रस्ट नहीं जमा कराया गया. पैसे में हेरा फेरी की गई और उसकी जमीन का दुरुपयोग किया गया जो मूल रूप से सामुदायिक कल्याण के लिए थी.
तलाशी अभियान के दौरान आरोपियों के विभिन्न खातों का पता चला और इन आरोपियों के खाते में जमा लगभग 2 करोड रुपए के एफ डी को फ्रिज कर दिया गया है और आरोपियों के विभिन्न ठिकानों से 30 लाख रुपए नकदी बरामद किया गया है वही 7 लाख रुपए की क्रिप्टो करंसी भी जप्त किए जाने की जानकारी भी सामने आ रही है।
आगे की जांच प्रकियाधीन है।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


