Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


महतारी वंदन योजना से सीमा चतुर्वेदी बनी आत्मनिर्भर, सिलाई व्यवसाय से सशक्त हुआ परिवार, हर महीने 1 हजार की सहायता बनी उम्मीद, सीमा चतुर्वेदी ने शुरू किया अपना सिलाई व्यवसाय

कवर्धा,असल बात कवर्धा, 14 मई 2025। महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही महतारी वंदन योजना से अनेक गृहिण...

Also Read

कवर्धा,असल बात



कवर्धा, 14 मई 2025। महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही महतारी वंदन योजना से अनेक गृहिणिया आत्मनिर्भर होकर आगे बढ़ रही है। यह योजना केवल वित्तीय सहायता प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिलाओं को अपने सपनों को साकार करने और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने की प्रेरणा भी देती है। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है ग्राम दुल्लापुर में रहने वाली सीमा चतुर्वेदी की, जिन्होंने इस योजना की मदद से अपने जीवन में बड़ा बदलाव लाया।

सीमा चतुर्वेदी बताती है कि हमारे परिवार में पांच सदस्य है जिसमें मैं, मेरे पति पप्पू चतुर्वेदी और हमारे तीन बच्चे रहते है। मेरे पति एक राइस मिल में काम करते हैं, जिससे घर का खर्च चलता था, लेकिन बढ़ती जरूरतों के कारण हमें कई बार आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। मुझे सिलाई का काम आता था, लेकिन पूंजी और साधनों के अभाव में मैं इसे आगे नहीं बढ़ा पाई। पति के साथ घर की आर्थिक जिम्मेदारी साझा करने की इच्छा तो थी, लेकिन कोई ठोस साधन नहीं था। ऐसे में, आत्मनिर्भर बनने का सपना अधूरा सा लगने लगा था। इसी बीच, मुझे महतारी वंदन योजना के बारे में पता चला, और जब हर महीने 1 हजार रुपए की सहायता राशि मिलने लगी, तो यह मेरे लिए एक नई उम्मीद बन गई। इस राशि से मैंने अपनी सिलाई का काम फिर से शुरू किया। शुरुआत में छोटे-छोटे ऑर्डर लिए, लेकिन अब मेरा आत्मविश्वास बढ़ गया है और सिलाई का काम अच्छी तरह चलने लगा है। अब सिलाई के जरिए मुझे अतिरिक्त आमदनी होने लगी है। इससे बच्चों की पढ़ाई और उनके छोटे-मोटे खर्च पूरे होने लगे हैं। साथ ही, मैं घर की आर्थिक जिम्मेदारियों में भी योगदान देने में सक्षम हो गई हूँ। मेरे पति को भी राहत महसूस हो रही है, और मुझे गर्व है कि मैं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हूँ।

सीमा चतुर्वेदी बताती है कि अब मेरा सपना है कि मैं अपने सिलाई व्यवसाय को और आगे बढ़ाऊँ। मैं एक और सिलाई मशीन खरीदने की योजना बना रही हूँ, ताकि ज्यादा काम ले सकूँ और आमदनी को और बढ़ा सकूँ। आने वाले समय में, मैं अपने व्यवसाय को इतना मजबूत बनाना चाहती हूँ कि न केवल मेरा परिवार बल्कि मेरे जैसी अन्य महिलाएँ भी इससे प्रेरणा लेकर आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना ने न केवल आर्थिक सहारा दिया बल्कि आत्मनिर्भर बनने की राह भी दिखाई। मैं इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की आभारी हूँ, जिन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए इतनी बेहतरीन योजना लागू की। अब मैं अपने भविष्य को लेकर अधिक आशान्वित हूँ और विश्वास है कि यह योजना अन्य महिलाओं के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव लाएगी।

असल बात,न्यूज