Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


19 मई को जांजगीर चांपा में होगी कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली

असल बात न्यूज  19 मई को जांजगीर चांपा में होगी कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली संविधान बचाओ रैली के लिए जांजगीर चांपा में तैयारी बैठक संपन्न प...

Also Read

असल बात न्यूज 

19 मई को जांजगीर चांपा में होगी कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली

संविधान बचाओ रैली के लिए जांजगीर चांपा में तैयारी बैठक संपन्न

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रभारी सचिव द्वय जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़ हुए बैठक में शामिल


रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे देश में कांग्रेस संविधान बचाओ अभियान चला रही है। छत्तीसगढ़ में इसकी शुरूआत जांजगीर चांपा से होगी। 19 मई को जांजगीर चांपा में संविधान बचाओ रैली होगी, उसके बाद सभी जिला मुख्यालयों और विधानसभा क्षेत्रों में संविधान बचाओ रैली निकाली जायेगी। जिला एवं विधानसभा के बाद कांग्रेस घर-घर तक संविधान बचाओ अभियान लेकर जायेगी।

जांजगीर चांपा में होने वाली संविधान बचाओ रैली की तैयारी के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रभारी सचिव जरिता लैतफलांग, प्रभारी सचिव विजय जांगिड़ ने बिलासपुर संभाग एवं जांजगीर चांपा के पदाधिकारियों, विधायकों की बैठक लिया।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस संविधान बचाओ अभियान को घर-घर लेकर जायेगी। उन्होंने कहा कि संविधान बचाओ अभियान का उद्देश्य मोदी सरकार द्वारा संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर किये जा रहे लगातार हमलों, प्रतिशोध की राजनीति, आर्थिक कुप्रबंधन और सामाजिक न्याय के प्रणालीगत हनन का मुकाबला करना है। यह अभियान आम नागरिक की आवाज को बुलंद करेगा, जमीनी स्तर की चिंताओं को उजागर करेगा और हमारे संविधान में निहित मूल्यों पर फिर से जोर देगा।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से हम संविधान की रक्षा करने स्वतंत्रता, समानता और न्याय के मूल्यों को बनाये रखने और हम भारतीय के अधिकारों, सम्मान और भविष्य के लिये लड़ने के लिये एकजुट है। हम इस देश के गरीबों को लिये अपनी लड़ाई में अडिग रहेंगे उनके अधिकारों की वकालत करेंगे और उनकी आवाज को बुलंद करेंगे।

बैठक में पूर्व मंत्री उमेश पटेल, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, बालेश्वर साहू, दिलीप लहरिया, कविता प्राण लहरे, शेषराज हरवंश, फूलसिंह राठिया, राघवेन्द्र सिंह, पुरूषोत्तम कंवर, सुमित्रा धृतलहरे, विनय जायसवाल, शैलेश नितिन त्रिवेदी, सुबोध हरितवाल, मोतीलाल देवांगन, पदमा मनहर, प्रेमचंद जायसी, नोबेल वर्मा, विजय पांडे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे।