Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


मातृ शक्ति की आस्था को समर्पित‘‘वट सावित्री पूजन‘‘-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, ‘‘वट सावित्री पूजन‘‘ हेतु 11 स्थलों पर आवश्यक तैयारी पूरी

कवर्धा,असल बात कवर्धा-माताओं एवं बहनों का विशेष पर्व ‘‘वट सावित्री पूजन‘‘ सोमवार को है जिसके लिए नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी द्...

Also Read

कवर्धा,असल बात



कवर्धा-माताओं एवं बहनों का विशेष पर्व ‘‘वट सावित्री पूजन‘‘ सोमवार को है जिसके लिए नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी द्वारा कवर्धा शहर के विभिन्न स्थानों पर ‘‘वट पूजा‘‘ हेतु पहुंचने वाली महिलाओं का विशेष ख्याल रखते हुए पूजा स्थल पर ही आवश्यक टेंट, कुर्सी की व्यवस्था किया जा रहा है उन्होनें आज शहर में ‘‘वट पूजा‘‘ होने वाले स्थलों को चिन्हांकित कर साफ-सफाई कराया गया। साथ ही माताओं एवं बहनों की आस्था का पर्व ‘‘वट सावित्री‘‘ की बधाई व शुभकामनाएं भी प्रेषित की है। 


*वट पूजन कार्य के लिए आवश्यक तैयारी*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में वट सावित्री पूजा के अवसर पर कवर्धा नगर में श्रद्धालु महिलाओं की सुविधा के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। यह पर्व माताओं और बहनों की आस्था का प्रतीक है जिसे ध्यान में रखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा शहर के विभिन्न पूजा स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के साथ संबंधित वार्ड पार्षदों द्वारा पूजा के दौरान महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए टेंट, कुर्सी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है। 


*वट वृक्षों के पास गंदगी साफ कराया*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कवर्धा शहर में वट सावित्री पूजा होने वाले स्थलों पर स्वयं पहुंचकर साफ-सफाई कार्य कराया गया। उन्होंने कहा कि यह पर्व नारी शक्ति की आस्था और पारिवारिक सुख-समृद्धि की कामना का प्रतीक है। ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि माताओं और बहनों को हर संभव सुविधा दी जाए। उन्होनें कहा कि माताओं एवं बहनों को अब वट सावित्री की पूजा कूड़े-करकट के पास नही करना पड़ेगा। पूर्ण पवित्रता और स्वच्छता के साथ पूजा संपन्न होगी। सनातन धर्म की परंपराओं का सम्मान करते हुए और माताओं, बहनों की आस्था को ध्यान में रखते हुए वट पूजा के पूर्व सफाई कार्य पूर्ण कराया गया है। उन्होनें बताया कि वर्षों से देखते आ रहे है कि हमारी माताएं-बहनें जब अपने पति, बच्चे व परिवार की लंबी उम्र की कामना लिए पूजन करने जाती थी तो उन्हें गंदगी और कचरे का सामना करना पड़ता था। अब ऐसा नहीं होगा, उनके पूजा की पवित्रता बनाए रखने के लिए पालिका परिवार हर संभव प्रयास करेगा।


इन स्थलों पर होगी ‘‘वट पूजा‘‘

नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा आज कवर्धा शहर के वट पूजा स्थल का निरीक्षण साफ-सफाई कराया गया है एवं शहर के लगभग 11 स्थानों पर वट पूजन हेतु आवश्यक तैयारी किया जा रहा है कैलाश नगर वार्ड, कलेक्टर कॉलोनी शिव मंदिर, छीरपानी कॉलोनी शिव मंदिर, आदर्श नगर वार्ड 5,6, लक्ष्मी नारायण मंदिर वार्ड 10,11, बूढ़ा महादेव मंदिर वार्ड 12,13, शिवालय मंदिर वार्ड 14,15,16,17, मां काली मंदिर वार्ड 18,22,23,24, जमात मंदिर के पास वार्ड 20,21, विद्या नगर वार्ड 07, पीपलेश्वर मंदिर राधा कृष्णा तालाब के पास तैयारी की जा रही है।

असल बात,न्यूज