रायपुर . असल बात news. वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के द्वारा भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव उनकी जयंती के अ...
रायपुर .
असल बात news.
वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के द्वारा भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव उनकी जयंती के अनुसार पर धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर भगवान श्री परशुराम जी के द्वारा दिए गए उपदेशों सीख को याद किया गया तथा जीवन में शास्त्र एवं शस्त्र दोनों के महत्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई.
प्रदेश कार्यालय, प्रोफेसर कालोनी, रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा, महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना व भगवान श्री परशुराम जी की आरती की गई. इस अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन युवा विंग अध्यक्ष अविनय दुबे एवं राष्ट्रीय सचिव अमित शर्मा के द्वारा शाम को शहर के हृदय स्थल जय स्तंभ चौक में प्रसाद एवं शीतल पेय का वितरण किया गया. यह कार्यक्रम में पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, कांग्रेस शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे के आतिथ्य में हुआ.
भगवान श्री परशुराम जी के पूजा, आरती एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणानिधि मिश्रा, प्रदेश महासचिव सुनील ओझा, संभागीय अध्यक्ष नितिन झा, अभिषेक त्रिपाठी, रवि शर्मा, सुमन मिश्रा, राकेश पाण्डेय, राघवेन्द्र पाठक, सतीश शर्मा, उमेश शर्मा, विकास तिवारी, पंकज मिश्रा, नितिन शर्मा, स्वप्निल शर्मा, सुयश शर्मा, अंकुर ओझा आदि विप्रजन प्रमुख रूप से उपस्थित थे.