Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


थाना पुरानी भिलाई पुलिस की जुआ के विरूद्व बड़ी एवं सफल कार्यवाही

असल बात न्यूज  थाना पुरानी भिलाई पुलिस की जुआ के विरूद्व बड़ी एवं सफल कार्यवाही हनुमान मंदिर दादर रोड के पास 52 पत्तों से हार-जीत का दांव लगा...

Also Read

असल बात न्यूज 

थाना पुरानी भिलाई पुलिस की जुआ के विरूद्व बड़ी एवं सफल कार्यवाही

हनुमान मंदिर दादर रोड के पास 52 पत्तों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 9 जुआड़ियान गिरफ्तार

134753 रू. नगदी रकम एवं 52 पत्ती ताश बरामद किया गया

1 स्कूटी एवं 3 मोटर सायकल, 8 मोबाइल जब्त भी किया गया जप्त

दुर्ग। जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि हनुमान मंदिर के पास दादर रोड स्ट्रीट लाईट के नीचे कुछ लोग अवैध रूप से 52 पत्ती ताश से रूपये पैसों का हार जीत दाव लगाकर काट पत्ती नामक जुआं खेल रहे हैं कि सूचना पर श्रीमान पुलिस वरिष्ठ अधीक्षक विजय अग्रवाल (भापुसे) के निर्देषन एवं मार्गदर्षन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (षहर) श्री सुखनंदन राठौर (रापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक छावनी श्री हरीष पाटिल (रापुसे) के नेतृत्व में थाना प्रभारी पुरानी भिलाई निरीक्षक महेष धुव्र थाना प्रभारी खुर्सीपार निरीक्षक अम्बर सिंह भारद्वाज, थाना प्रभारी जामुल कपिल देव पांडेय, प्रभारी छावनी उप निरीक्षक चेतन चंद्राकर व अन्य स्टाफ के साथ शासकीय वाहन एवं प्रायवेट वाहनों में हनुमान मंदिर के पास दादर रोड के पास पहुंचे जहां जुआंड़ियान अवैध रूप से 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे थे, जो पुलिस को देखकर भागने का असफल प्रयास कियें जिसे मौके पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के घेराबंदी कर जुआं खेलते 9 लोगों को पकड़ा गया है  पकड़े गये 9 आरोपियों से कुल 134753 रू. नगदी रकम व 1 स्कूटी एवं 3 मोटर सायकल,8 मोबाइल जप्त कर आरोपियों के विरूद्व छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई एवं पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है।