Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सडक में बाधा उत्पन्न करने वाले पर निरंतर की जा रही है कार्यवाही

असल बात न्यूज  यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सडक में बाधा उत्पन्न करने वाले पर निरंतर की जा रही है कार्यवाही इंदिरा मार्केट में नो पार्किग में ...

Also Read

असल बात न्यूज 

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सडक में बाधा उत्पन्न करने वाले पर निरंतर की जा रही है कार्यवाही

इंदिरा मार्केट में नो पार्किग में खडी वाहनों पर क्रेन एवं लॉक लगाकर की गई कार्यवाही

व्यापारियों को सडक पर सामान रखकर व्यापार ना करने हेतु दी गयी समझाईस

जुनवानी क्षेत्र में मॉडिफाई वाहनों के संचालन के मिले शिकायत पर 20 वाहनों की जांच की जा रही है

14 शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले पर की गई कार्यवाही 



दुर्ग। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा दुर्ग इंदिरा मार्केट क्षेत्र में पटेल चौक से फरिस्ता कॉप्लेक्स तक नो पार्किग में खडी दो पाहिया वाहनों को क्रेन से उठाकर यातायात कार्यालय दुर्ग जोन लाया गया एवं 4 पहिया वाहन पर लॉक लगाने की कार्यवाही की गई सभी वाहन चालको का मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर भविष्य में इस प्रकार वाहन न खडा करने हेतु समझाईस दी गई। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) द्वारा इंदिरा मार्केट के व्यापारियों से चर्चा कर इन्हे भी समझाईस दी गई की इस प्रकार सडक पर सामग्री रखकर व्यापार न करें इससे यातायात बाधित होता है और जाम की समस्या उत्पन्न होती है।

यातायात पुलिस दुर्ग को जुनवानी के खमरिया मार्ग पर  सड़क किनारे खाली जगह पर 10- 15 मॉडिफाइड चार पहिया वाहन खड़े होने की जिसका संचालन वाहन स्वामी द्वारा अलग-अलग कार्यों पर किया जाता है मिले शिकायत के आधार पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा 20 वाहनों के कागजात की जांच की जा रही हैँ।

 यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले के प्रमुख मार्गो पर लगातार विगत 4 दिनो से सायं 06.00 बजे से देर रात तक शराब पीकर वाहन चलाने वालो की एवं लापरवाह वाहन चालकों पर कार्यवाही की जा रही है जिसमें कल दिनांक को 14 नशे के हालत में वाहन चलाने वाले चालको के वाहन जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय भेजा गया विगत 4 दिनो में कुल-27 वाहन चालको को न्यायालय पेश किया गया।