Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


अपराध अनकंट्रोल प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित - दीपक बैज

असल बात न्यूज  अपराध अनकंट्रोल प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित - दीपक बैज बिगड़ती कानून व्यवस्था महिलाओं पर अत्याचार को लेकर 21 को मुख्यमंत्री न...

Also Read

असल बात न्यूज 

अपराध अनकंट्रोल प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित - दीपक बैज

बिगड़ती कानून व्यवस्था महिलाओं पर अत्याचार को लेकर 21 को मुख्यमंत्री निवास का घेराव

प्रदेश में हर रोज 8-9 महिलायें दुराचार का शिकार हो रही हर तीन घंटे में एक बलात्कार

रायपुर। प्रदेश में अपराध अनकंट्रोल हो गया है तथा महिलाएं असुरक्षित हो गयी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य में महिलाओं के प्रति अपराध चितंनीय स्तर तक बढ़ गये है। गृह मंत्री ने विधानसभा में जो अपराध के आंकड़े दिये है उसके अुनसार प्रदेश में एक साल के भीतर 3191 बलात्कार की घटनाएं हुई है, इस हिसाब से रोज प्रदेश में 8 से 9 दुराचार की घटनाएं हो रही है। अर्थात राज्य में हर 3 घंटे में एक महिला दुराचार की शिकार हो रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद सरकार महिलाओं को भयमुक्त सुरक्षित जीवन जीने का वातावरण देने में असफल साबित हुई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद पूरे प्रदेश में अपराध और अपराधी बेलगाम हो चुके है। सरकार ने विधानसभा में जो आंकड़े दिया है उसके अनुसार राज्य में 2024-25 के बीच हत्या 1114, लूट 458, अपहरण 3644, चोरी 7960, डकैती 56, बलात्कार 3191 केस दर्ज, एक साल में ही इसी 1 साल में राजधानी रायपुर में हत्या 93, लूट 80, अपहरण 515, चोरी 1645, डकैती 9, बलात्कार 268 घटनाएं हुई है। अपराध के यह आंकड़े भयावह है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों की चिंता को लेकर प्रदेश की गूंगी, बहरी सरकार को जगाने कांग्रेस 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। प्रदेश भर के कांग्रेस जन राजधानी में एकत्रित होकर बढ़ते अपराधों के प्रति चिंता प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे।