Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


बढ़ती गर्मी को देखते हुए अब संपत्ति कर सुबह 8 बजे से जमा कर सकते हैं निगम काउंटर पर

असल बात न्यूज  बढ़ती गर्मी को देखते हुए अब संपत्ति कर सुबह 8 बजे से जमा कर सकते हैं निगम काउंटर पर भिलाईनगर। बढ़ती गर्मी को देखते हुए नगर निग...

Also Read

असल बात न्यूज 

बढ़ती गर्मी को देखते हुए अब संपत्ति कर सुबह 8 बजे से जमा कर सकते हैं निगम काउंटर पर

भिलाईनगर। बढ़ती गर्मी को देखते हुए नगर निगम भिलाई के कैश काउंटर सुबह 8 बजे से संचालित हो रहे हैं। छुट्टी के दिन भी संपत्ति कर, भू-भाटक, जलकर इत्यादि शुल्क जमा कर सकते हैं। निगम भिलाई का संपत्तिकर काउंटर सुबह 8 से साम 5 बजे तक खुले रहेगे। वित्तीय वर्ष 2025-26 के संपत्तिकर जमा करने वालो को 6.25 प्रतिशत का छूट मिल रहा है। इसके साथ ही शासन द्वारा वर्ष 2024-25 के संपत्तिकरदाताओं को माह अप्रेल तक अपने बकाया संपत्तिकर जमा करने विशेष राहत प्रदान किया है। 

नगरी निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव, लोकसभा चुनाव आदि के कारण कार्यालयीन समय कम मिला है। कर्मचारियो की डयूटी ज्यादातर शासकीय कार्यो में लगी रही, लोग संपत्ति कर नहीं जमा कर पाए थे। उनके सुविधा के लिए शासन द्वारा अप्रैल माह तक के लिए वर्ष 2024-25 के संपत्ति कर पर 18 प्रतिशत अधिभार और 1000 पेनल्टी शुल्क नहीं लेने का निर्णय लिया गया है, इसी के परिपालन में कार्य किया जा रहा है। नागरिको की मांग थी कि गर्मी बहुत पड़ रही है और छुटटी के दिनों में बहुत सारे काम रहते है। इसको ध्यान में रखते हुए निगम भिलाई द्वारा संपत्तिकर जमा करने के लिए सुबह संपत्तिकर का काउंटर खोल दे, तो हमे बहुत सुविधा मिलेगी। जिससे हम सुबह-सुबह संपत्तिकर जमा करके घर के अन्य काम भी कर सके।

नागरिको के मांग पर आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने मुख्य कार्यालय एवं जोन कार्यालय के अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसी को निर्देशित किए है कि संपत्तिकर के काउंटर सुबह 8 से साम 5 बजे तक खुला रखें। जिससे नागरिको को घूप में, घर से बाहर निकलने एवं गर्मी से राहत मिलेगी। इसके साथ ही संपत्तिकर वसूली एजेंसी के कर्मचारी भी डोर-टू-डोर नागरिको के घर पर जाकर संपत्तिकर जमा करने में सहयोग कर रहे है। नागरिक घर पर बैठे-बैठे अपना संपत्तिकर एजेंसी के कर्मचारी को देकर उनसे जमा राशि का रसीद भी प्राप्त कर सकते है।