Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

लोकतंत्र पर हमला बर्दाश्त नहीं — ईडी की दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई का विरोध

    रायपुर  . असल बात न्यूज़.   राज्य के प्रथम पूर्व उपमुख्यमंत्री,टी. एस. सिंहदेव ने आरोप लगाते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की बी-टीम ...

Also Read

 


 रायपुर  .

असल बात न्यूज़.  

राज्य के प्रथम पूर्व उपमुख्यमंत्री,टी. एस. सिंहदेव ने आरोप लगाते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की बी-टीम के रूप में कार्य कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा हमारे पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के विरुद्ध की गई दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई का हम कड़ा विरोध करते हैं। यह लोकतंत्र की सीधी हत्या है और विपक्ष की आवाज़ को दबाने का सुनियोजित प्रयास है।

 उन्होंने कहा कि वे स्वयं इस अन्याय के विरोध में धरातल पर उतरते हुए भिलाई के लिए रवाना हो रहे है।वे इस विषय को लेकर पार्टी के विधायकों, वरिष्ठ नेताओं एवं संगठन के अन्य जिम्मेदार साथियों के सतत संपर्क में हूं और हम सब एकजुट होकर इस लोकतांत्रिक लड़ाई को लड़ेंगे।

 उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि पूरे लोकतांत्रिक ढांचे और जनता की आवाज़ पर हमला है।