Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


रिसाली निगम अंतर्गत टैक्स जमा नहीं करने पर 5 घरों का नल कनेक्शन कटा, 9 लोगों को अल्टीमेटम

भिलाई, रिसाली बार बार नोटिस दिए जाने के बाद भी टैक्स जमा नहीं करने वालों के खिलाफ रिसाली निगम ने कड़ी कार्यवाही शुरू कर दी है।आयुक्त मोनिका ...

Also Read

भिलाई, रिसाली


बार बार नोटिस दिए जाने के बाद भी टैक्स जमा नहीं करने वालों के खिलाफ रिसाली निगम ने कड़ी कार्यवाही शुरू कर दी है।आयुक्त मोनिका वर्मा के निर्देश पर टीम डुंडेरा पहुंची। यहां पर 5 घरों में पेय जल आपूर्ति के लिए दिए कनेक्शन विच्छेद की प्रक्रिया पूरी की गई।

रिसाली निगम संपत्ति कर विभाग के प्रभारी अधिकारी रवि  श्रीवास्तव ने बताया कि जल कर और संपत्तिकर समेत यूजर चार्ज की राशि कई लोग निर्धारित समय पर जमा नहीं करते। राशि जमा नहीं करने पर नोटिस भी दिया गया। समय पर राशि जमा नहीं करने की वजह से राशि हजारों में पहुंच गई है। वसूली के लिए समय भी दिया गया। इसके बाद भी करदाताओं द्वारा हठ धर्मिता किए जाने पर डुंडेरा के दो वार्डो में नल कनेक्शन विच्छेद की कार्यवाही की गई। टीम के सदस्यों ने लोकेश्वर प्रसाद साहू, राजू लाल,खेमू राम साहू, जोईधो राम व कृष्ण कुमार के घर में दिए पेय जल आपूर्ति बंद की गई।

रिसाली बस्ती में इन्हें अल्टीमेटम 

राधेश्याम कोर्राम 33600, येशु राम देशमुख 33600, राम नारायण 15000, प्रमोद कुमार 14400, सोमेश कुमार दुबे 14400, ताम्रध्वज मार्कण्डेय 11400, अरविंद कुमार मिश्रा 10600, कोमल लाल साहू 8800 समेत केकती बाई को 8058 रुपए जमा करने की मोहलत दी गई है। राशि जमा नहीं करने पर नल विच्छेद की करवाई की जाएगी।

भिलाई, रिसाली