Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

71वीं राष्ट्रीय सीनियर कबड्डी चैम्पियनशीप

असल बात न्युज  71वीं राष्ट्रीय सीनियर कबड्डी चैम्पियनशीप चयन ट्रायल में भाग लेंगी कुमारी आरती दुर्ग, 71 वीं राष्ट्रीय सीनियर (महिला) कबड्डी ...

Also Read

असल बात न्युज 

71वीं राष्ट्रीय सीनियर कबड्डी चैम्पियनशीप

चयन ट्रायल में भाग लेंगी कुमारी आरती


दुर्ग, 71 वीं राष्ट्रीय सीनियर (महिला) कबड्डी चैम्पियनशीप का आयोजन भारतीय कबड्डी महासंघ के तत्वाधन में हरियाणा राज्य कबड्डी संघ द्वारा 15 से 18 फरवरी 2025 तक आर्य कन्या गुरूकुल मोर माजरा जिला करनाल हरियाणा में आयोजित है। उक्त चैम्पियन में भाग लेने हेतु छ.ग. की सीनियर (महिला) टीम का चयन ट्रायल कबड्डी प्रशिक्षण केन्द्र अमरैया चौक चिगराजपारा बिलासपुर में रखा गया है। 

सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण से मिली जानकारी अनुसार खेलों इंडिया लघु केंद्र मर्रा पाटन जिला दुर्ग के कबड्डी खिलाड़ी कुमारी आरती आत्मज श्री कैलाश ठाकुर का छ.ग. राज्य सीनियर (महिला) कबड्डी टीम का चयन ट्रायल में भाग लेने हेतु चयन किया गया है। प्रशिक्षक श्री भरतलाल ताम्रकार एवं श्री संतोष कुमार यादव पी.टी.आई मर्रा के द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।